18.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

भाजपा ने राज्य को लूटा है : मिथिलेश

डंडा प्रखंड में झामुमो का कार्यकर्ता सम्मेलन व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन गढ़वा : झामुमो जिला कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को डंडा प्रखंड में प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया़ इस मौके पर जुटे झामुमो के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने झामुमो को बूथ स्तर पर मजबूत करने का संकल्प […]

डंडा प्रखंड में झामुमो का कार्यकर्ता सम्मेलन व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

गढ़वा : झामुमो जिला कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को डंडा प्रखंड में प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया़ इस मौके पर जुटे झामुमो के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने झामुमो को बूथ स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया़ मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में गढ़वा के पूर्व प्रत्याशी सह झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर उपस्थित थे़ मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि झारखंड राज्य को बनाने में पार्टी सुप्रीमो दिशोम गुरु शिबू सोरेन का अनमोल योगदान रहा है़ उनके लंबे संघर्ष एवं कठिन परिश्रम के बाद हमारा प्रदेश एक अलग राज्य के रूप में स्थापित हुआ़
उन्होंने कहा कि झामुमो ही एक ऐसी पार्टी है जिसके सदस्यों ने लंबी लड़ाई लड़ कर झारखंड को अलग राज्य बनाने में सफलता पाई थी़ दिशोम गुरु शिबू सोरेन का सपना था कि प्रदेश में रहने वाले सभी नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं प्राप्त हो तथा यहां के लोग सुखी-संपन्न एवं खुशहाल रहे़ं लेकिन राज्य गठन के बाद 15 साल तक ऐसी ताकतों की सरकार झारखंड में रही जिन्होंने सिर्फ इस प्रदेश को लूटने व यहां के खनिज-संपदा का दोहन करने का काम किया़ भाजपा द्वारा लागू की गई दोहरी स्थानीय नीति, भूमि अधिग्रहण बिल एवं तमाम जनविरोधी नीतियों से लोगों में भारी आक्रोश है और इन्हें सबक सिखाने के लिए जनता मन बना चुकी है़
इस प्रशिक्षण शिविर सह कार्यकर्ता सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य यही है कि हम सभी कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को पार्टी के नीतियों और सिद्धांतों से अवगत कराये़ं इस मौके पर दर्जनों लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की़ मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी, कन्हैया चौबे, तनवीर आलम, सुनील किस्पोट्टा, मिथिलेश झा, संजय चौधरी, अशोक चौधरी, अनिल ठाकुर, मनोज ठाकुर, ओंकार तिवारी, रमेश चौधरी, अनिल ठाकुर, उमेश ठाकुर, लालकेस चौधरी, कृष्णा चौधरी, शैलेश महतो, निर्मल पासवान, विजय चौधरी, बुधन चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, विषम नारायण चौधरी, संगीता कुमारी, ललन चौधरी, तुलसी चौधरी, प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे़
Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel