Advertisement
खुले आसमान के नीचे रखा गया धान, परेशानी
300 में से 132 किसानों ने धान क्रय किया है डंडई : प्रखंड के रारो पैक्स में विभागीय लापरवाही के कारण क्रय किये गये धान खुले आसमान में बर्बाद हो रहा है. पैक्स में धान बिक्री के लिए 300 किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें अभी तक 132 किसानों का धान क्रय किया गया है. […]
300 में से 132 किसानों ने धान क्रय किया है
डंडई : प्रखंड के रारो पैक्स में विभागीय लापरवाही के कारण क्रय किये गये धान खुले आसमान में बर्बाद हो रहा है. पैक्स में धान बिक्री के लिए 300 किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें अभी तक 132 किसानों का धान क्रय किया गया है. आधे से अधिक किसानों का धान विभागीय लापरवाही के कारण बिक्री से वंचित रह गया़ धान की बिक्री के लिए किसानों ने प्रतिदिन पैक्स का चक्कर काट रहे हैं. अभी तक पैक्स में 800 क्विंटल धान की खरीदारी की गयी है.
पैक्स में गोदाम के अभाव में खरीदारी भी बंद है, जिससे किसानों को काफी परेशानी हो रही है. साथ ही किसानों के द्वारा क्रय किये गये धान जब तक पैक्स से जाता नहीं है, तब तक बिक्री किये गये धान की पैसा किसानों को नहीं मिल सकेगा. पैक्स प्रभारी बलराम विश्वकर्मा ने बताया कि जिस रारो पैक्स को जिस मिल से टैगिंग किया गया है, उसकी लापरवाही के कारण पैक्स की धान नहीं ले जाया जा रहा है. गोदाम के अभाव में खुले आसमान में धान पड़ा हुआ है. हाल ही में हुए बारिश से बचाव के लिए 3200 की लागत से प्लास्टिक खरीद कर धान को ढके हैं. कुछ धान पानी में बर्बाद भी हो गया है.
वे प्रतिदिन संबंधित विभाग का चक्कर लगा रहे हैं कि पैक्स का धान का उठाव हो जाये. इसके बाद भी धान का उठाव नहीं हो रहा है, जिस कारण किसानों को धान की खरीदारी नहीं हो पा रही है. बताते चलें कि पहले कुछ किसानों को एफसीआइ डंडई में धान की खरीदारी किया गया था. जबसे धान की खरीदारी का आदेश रारो पैक्स को दिया गया.
तब से डंडई मुख्यालय से पैक्स की दूरी लगभग छह किलोमीटर दूर जाकर धान की बिक्री करने के लिए ले जाने में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इधर डंडई प्रखंड में अभी तक सभी रजिस्ट्रेशन कराएं किसानों का धान की बिक्री नहीं किया गया है. जिससे किसानों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement