निषेध के बावजूद नहीं थम रहा है बालू का कारोबार

Updated at : 16 Feb 2018 6:03 AM (IST)
विज्ञापन
निषेध के बावजूद नहीं थम रहा है बालू का कारोबार

झारखंड सरकार के मुख्य सचिव के आदेश पर बालू को बाहर भेजने पर लगी हुई है पूर्णत: रोक 55 ट्रक, एक जेसीबी, छह ट्रैक्टर जब्त किये गये,14 पर प्राथमिकी दर्ज हुई गढ़वा : सरकार के निर्देश के बावजूद गढ़वा जिले से बालू को बाहर ले जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है़ […]

विज्ञापन
झारखंड सरकार के मुख्य सचिव के आदेश पर बालू को बाहर भेजने पर लगी हुई है पूर्णत: रोक
55 ट्रक, एक जेसीबी, छह ट्रैक्टर जब्त किये गये,14 पर प्राथमिकी दर्ज हुई
गढ़वा : सरकार के निर्देश के बावजूद गढ़वा जिले से बालू को बाहर ले जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है़ यद्यपि मुख्य सचिव के निर्देश के बाद स्थानीय जिला प्रशासन ने गंभीरता से इस पर पहल करते हुए बालू की निकासी पर पूर्णत: रोक लगा दिया है़ लेकिन बावजूद इसके हर दिन किसी न किसी घाट से बालू माफियाओं द्वारा सरकार के इस निर्देश को ठेंगा दिखाते हुए बालू को ट्रक के माध्यम से बाहर भेजने का प्रयास सामने आ रहा है़
इसी क्रम में बुधवार की रात में सूचना के बाद प्रशासन ने बालू को बाहर ले जा रहे नगरऊंटारी क्षेत्र से 55 ट्रकों को जब्त किया है़ यद्यपि इन ट्रकों में कई ट्रक गढ़वा जिले के बाहर से बालू लेकर जा रहे थे़ जिन्हें ओवरलोड के आरोप में खनन विभाग ने जब्त किया है़.
लेकिन सवाल यह उठता है कि जब झारखंड सरकार ने राज्य के बाहर बालू भेजने पर पूर्णत: प्रतिबंध लगा दिया है, तो फिर इस क्षेत्र से यूपी में इतने बड़े पैमाने पर ओवरलोड ट्रक कैसे जा रहे हैं. खनन विभाग द्वारा इन ट्रकों को यूपी सीमा में घुसने के कुछ किमी पहले जब्त करने में सफल रहा़ इससे साबित होता है कि सरकार व जिला प्रशासन के लाख सख्ती के बावजूद बालू माफिया बालू के कारोबार को बंद करने के लिए हार नहीं माने हैं.
यही कारण है कि गढ़वा जिले में भी सरकार के निर्देश के 10 दिन बीत जाने के बावजूद विभिन्न घाटों पर उत्तर प्रदेश की सैकड़ों की संख्या में अभी भी ट्रकें खड़ी दिखती हैं. बताया जाता है कि ये गाड़ियां या तो सरकार के बालू खनन के आदेश को हटाये जाने के इंतजार में खड़ी हैं अथवा वे मौका पाकर रात में चोरी-छुपे बालू लेकर जाने के फिराक में रहती हैं.
भनक लगते ही सड़कों पर वाहन छोड़ भागे चालक : उपायुक्त के निर्देश पर बुधवार की रात चलाये गये छापामारी अभियान की जानकारी देते हुए खान निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि जब्त किये गये सभी बालू लदे ट्रक गढ़वा के अलावा लातेहार, लोहरदगा व पलामू से आ रहे थे़
जैसे ही उन्हें छापामारी की भनक हुई, वे सड़कों पर बालू लदे वाहन छोड़कर भाग खड़े हुए. उन्होंने कहा कि गढ़वा एवं पलामू के वैसे लोग जो इस कारोबार से जुड़े हुए हैं, वे बालू लदे वाहनों के आगे-आगे चलकर बार्डर पार कराते हैं.
केतार में 14 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी : खनन विभाग द्वारा चलाये गये अभियान के तहत केतार में अवैध बालू का उत्खनन करने पर एक जेसीबी व छह ट्रैक्टर को जब्त किया गया है़
खान निरीक्षक ने बताया कि इस कार्य से जुड़े केतार में 14 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़ उन्होंने कहा कि लगातार चलाये जा रहे अभियान से बालू माफियाओं में खलबली मची हुई है़ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola