लाभुक का अंगूठा लगा कर निकाल ली राशि
Updated at : 14 Feb 2018 8:37 AM (IST)
विज्ञापन

भंडरिया प्रखंड के करचाली सीएसपी केंद्र के संचालक का कारनामा भंडरिया : प्रखंड के विभिन्न सीएसपी संचालकों द्वारा आवास, पेंशन, मनरेगा, शौचालय के लाभुकों के खाते से गलत ढंग से पैसा निकासी का मामला उजागर हुआ है़ इसके पूर्व भी इस तरह का मामला सामने आया था़ भंडरिया प्रखंड के मदगड़ी पंचायत के बघवार गांव […]
विज्ञापन
भंडरिया प्रखंड के करचाली सीएसपी केंद्र के संचालक का कारनामा
भंडरिया : प्रखंड के विभिन्न सीएसपी संचालकों द्वारा आवास, पेंशन, मनरेगा, शौचालय के लाभुकों के खाते से गलत ढंग से पैसा निकासी का मामला उजागर हुआ है़ इसके पूर्व भी इस तरह का मामला सामने आया था़ भंडरिया प्रखंड के मदगड़ी पंचायत के बघवार गांव निवासी लखन घांसी ने ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक की मिलीभगत से पैसा निकासी का आरोप लगाया है़
लखन घांसी ने बताया कि वनांचल ग्रामीण बैंक भंडरिया में उसके खाता संख्या 84003892560 में कुप निर्माण व मनरेगा कार्य के लिए 20 हजार रुपया आया था़ जिसे एसबीआइ के करचाली सीएसपी के संचालक हसनैन जावेद ने गांव के नीता देवी पति सुरेंद्र साह का अंगूठा लगाकर पैसे का हेराफेरी कर लिया है़ इसकी जानकारी उसे तब हुआ, जब वह बैंक पहुंच कर पासबुक अपडेट कराया. लखन घांसी ने बताया कि इसके पूर्व जब भी वह सीएसपी केंद्र अपने पैसा निकासी के लिए जाता था, तो हसनैन द्वारा उसे खाते में पैसा नहीं आने की बात कहकर लौटा दिया जाता था़ लखन ने बताया कि उसने एक माह पूर्व इसकी लिखित शिकायत भंडरिया थाना को किया था़ लेकिन आज तक उसका पैसा वापस नहीं मिल सका है़
गलत तरीके से हुई पैसे की निकासी : संचालक
सीएसपी संचालक हसनैन जावेद से पूछे जाने पर उसने बताया कि राशि की निकासी गलत ढंग से हुई है़ जल्द ही उपभोक्ता को पैसा वापस करने के लिए नीता देवी को कहा जायेगा़
राशि वापस करायी जायेगी: शाखा प्रबंधक
वनांचल ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया की नीता देवी का खाता बंद कर सीएसपी संचालक को पैसा वापस करने की बात कही गयी है. उन्होंने कहा कि उनके द्वारा ही अवैध् निकासी के मामले का खुलासा किया गया था़
उपायुक्त से शिकायत करेंगे: प्रमुख
प्रखंड प्रमुख रामकृष्ण किशोर सिंह ने कहा कि मज़दूरों के साथ संचालक ने अन्याय किया है. इसकी शिकायत वे उपायुक्त से करेंगे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




