मुखिया, पंचायत सेवक सहित कई पर जुर्माना
Updated at : 02 Feb 2018 8:13 AM (IST)
विज्ञापन

सामाजिक अंकेक्षक दल ने घूम-घूमकर योजनाओं का भौतिक सत्यापन किया चिनिया : चिनिया प्रखंड के पांच पंचायत में सामाजिक अंकेक्षण के बाद गुरुवार को जन सुनवाई का आयोजन किया गया़ पिछले एक सप्ताह से अंकेक्षण दल के सदस्यों ने पंचायत के गांवों में घूम-घूमकर योजनाओं व उसके भुगतान का भौतिक सत्यापन किया. जन सुनवाई कार्यक्रम […]
विज्ञापन
सामाजिक अंकेक्षक दल ने घूम-घूमकर योजनाओं का भौतिक सत्यापन किया
चिनिया : चिनिया प्रखंड के पांच पंचायत में सामाजिक अंकेक्षण के बाद गुरुवार को जन सुनवाई का आयोजन किया गया़ पिछले एक सप्ताह से अंकेक्षण दल के सदस्यों ने पंचायत के गांवों में घूम-घूमकर योजनाओं व उसके भुगतान का भौतिक सत्यापन किया. जन सुनवाई कार्यक्रम में ज्यूरी के सदस्यो ने बारी-बारी से योजनाओं से सबंधित अभिलेखों का गहन अध्ययन कर पंचायत सेवक, मुखिया, जेइ व रोजगार सेवक को गलतियां सुधारने का मौका दिया.
कुछ मामलों में सोशल ऑडिट में 14वें वित्त के चापकल, सोलर लाइट के भौतिक सत्यापन नहीं देने पर 2850 रुपया जुर्माना लगाया़ इसी मद से बना कलवट निर्माण का स्थल बदल कर काम कराने पर मुखिया को 1000 जुर्माना लगाया. वहीं शौचालय में अधूरा निर्माण को फाइनल पैसा निकासी करने पर पंचायत सेवक को 200 रुपये जुर्माना लगाया गया. पंचायत के चिरका में मोनाही नला तलाब मरम्मत के नाम से योजना में कई मजदूरों के नाम से 74184 रुपये का निकासी किया गया़ लेकिन काम नहीं हुआ़
इस पर सुनवाई की गयी. चिनिया की मृत महिला बासमती देवी के जॉब कार्ड संख्या 231 से 2016-17 मे 67729 रुपये डाकघर से निकासी की गयी थी़ इसकी जांच के लिए प्रखंड में अग्रसारित किया गया़ चपकली रोड से छतैलिया सिवान तक मोरम मिट्टी रोड मे कलवट मेटेरियल के नाम पर 23300 रुपया निकासी वेंडर कैलाश यादव के खाते से निकासी की गयी है़ जबकि कलवट बना ही नहीं है. वहीं 40 सोलर लाइट, 17 चापाकल का अभिलेख नहीं देने पर 2850 रुपये का जुर्माना पंचायत सेवक पर लगाया गया़ वहीं अधूरा शौचालय का पैसा निकाले जाने पर 500 रुपया जुर्माना पंचायत सेवक पर लगाया गया.
बेता,हेताड़ कला, बरवाडीह, बिलैती खैर में ऑडिट के दौरान भारी गड़बड़ी पायी गयी़ बेता में बेसरी मोड़ से कपिल सिंह के घर तक रोड बना ही नहीं, लेकिन पांच लाख की निकासी कर ली गयी. वहीं बेसरी स्कूल से मसजिद रोड निर्माण के लिए डाकघर से 2.50 लाख रुपया निकासी कर ली गयी़ लेकिन उसके मेठ का भी पता नहीं है़ वहीं पांच वर्ष पहले मृत गणेश सिंह के नाम पर पोस्ट आफिस से आठ हजार पये की निकसी की गयी है़
हेताड़कला पंचायत में कई योजनाओं में मजदूरों के नाम पर पांच लाख से अधिक की निकासी चिनिया डाकघर से की गयी है़ जिस मजदूर के नाम से पैसा की निकासी की गयी है, उसे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है़ जनसुनवाइ में वशिष्ठ नारायण उरांव, कपिल देव शर्मा, छठन कुमार राम, राहुल कुमार चौबे, श्रीराम प्रजापति, शीतला पनम, शिवलाल सिंह, तुलसी भुइया, संगीत देवी, अयूब मंसूरी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




