28 तक हर पंचायत को ओडीएफ करें
Updated at : 31 Jan 2018 5:25 AM (IST)
विज्ञापन

वंशीधर नगर : प्रखंड कार्यालय के सभागार में बीडीअो मुरली प्रसाद यादव की अध्यक्षता में सभी मुखिया, जल सहिया, मनरेगा वेंडर की बैठक हुई. बैठक में बीडीओ ने सभी मुखिया को अपने अपने पंचायत को ओडीएफ हर हाल मे 28 फरवरी तक करने का निर्देश दिया. उन्होंने बैठक में मनरेगा वेंडर को शौचालय निर्माण में […]
विज्ञापन
वंशीधर नगर : प्रखंड कार्यालय के सभागार में बीडीअो मुरली प्रसाद यादव की अध्यक्षता में सभी मुखिया, जल सहिया, मनरेगा वेंडर की बैठक हुई. बैठक में बीडीओ ने सभी मुखिया को अपने अपने पंचायत को ओडीएफ हर हाल मे 28 फरवरी तक करने का निर्देश दिया. उन्होंने बैठक में मनरेगा वेंडर को शौचालय निर्माण में सामग्री उपलब्ध करने का निर्देश दिया. बीडीओ ने कहा कि सभी मुखिया अपने-अपने पंचायत में प्रतिदिन 30 शौचालय का निर्माण करायें.
उन्होंने बैठक में मनरेगा के तहत चल रहे योजनाओं की समीक्षा किया. बैठक में बीसीओ गजनफर अली खान, बीपीओ रविशंकर सिंह, जेपीएस रांमा रमन सिंह, ब्लॉक कॉडिनेटर कौशल कुमार, मुखिया सत्यवती देवी, संगीता श्रीवास्तव, सोहन उंराव, उषा देवी, पंकज प्रताप देव, इंद्रावती देवी, मनरेगा वेंडर धर्मेंद्र प्रताप देव, हीरा कुमार, संजय कुमार, बसंत राम सहित सभी पंचायत के जल सहिया उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




