नींद में थे हम, शराब पीकर गाड़ी चला रहा था चालक
Updated at : 31 Jan 2018 5:24 AM (IST)
विज्ञापन

मजदूरों को लेकर आ रहा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, घायल मजदूरों की जुबानी धान की बोरी हटाकर निकाला गया मृतक व घायलों को रमकंडा : बिहार के हरदपुरवा से धान काटकर लौट रहे मजदूरों को लेकर जो ट्रक(बीआर26जीए-0726) लेकर रमकंडा लौट रहा था, उसका चालक शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था और घटना के समय […]
विज्ञापन
मजदूरों को लेकर आ रहा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, घायल मजदूरों की जुबानी
धान की बोरी हटाकर निकाला गया मृतक व घायलों को
रमकंडा : बिहार के हरदपुरवा से धान काटकर लौट रहे मजदूरों को लेकर जो ट्रक(बीआर26जीए-0726) लेकर रमकंडा लौट रहा था, उसका चालक शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था और घटना के समय अधिकांश मजदूर नींद में थे. यह बात ट्रक दुर्घटना में घायल मजदूरों ने कही.
घटना के समय कुछ महिला मजदूर जग रही थी. घटना की जानकारी देते हुए सोनिया कुमारी, बिनती कुमारी, ललिता कुमारी व रुगन कुमारी ने बताया कि उक्त ट्रक में उनकी धनकटनी में कमाई हुई धान की बोरी थी तथा वे लोग भी उसी गाड़ी में सवार थे. ट्रक बिहार से देर शाम चली थी. वह जब रमकंडा थाना क्षेत्र पहुंची थी, उस समय सुबह के करीब चार बज रहे होंगे. उदयपुर मोड़ के पास गुजरने के दौरान सड़क किनारे की मिट्टी धंसी हुई थी.
वहां गाड़ी पहुंचते ही वह असंतुलित होकर खेत में जा गिरी. इसमें भंडरिया थाना क्षेत्र के बिजका गांव निवासी भोला परहिया की 40 वर्षीय पत्नी कलावती देवी व भैरों मांझी की 45 वर्षीय पत्नी सुरजी देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना के समय दोनों महिला सोयी हुई अवस्था में थी. संयोगवश उसी समय हरहे गांव के कुछ लोग रांची से लौट रहे थे़ उन्होंने ट्रक को पलटे हुए देखकर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी और बोरी हटाकर सभी को बाहर निकाला़ मिलते ही रमकंडा थाना के एएसआइ समिंद्र प्रसाद व गुप्तेश्वर सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, और धान की बोरी हटाकर मजदूरों की खोजबीन की.
वहीं ट्रक को कब्जे में ले लिया. घटना की सूचना पाकर मुखिया श्रवण प्रसाद कमलापुरी भी घटनास्थल पर पहुंचे़ उन्होंने भी ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद किया़ इधर ट्रक पलटते ही खलासी व चालक फरार हो गया़ खलासी के बगल में बैठा एक मजदूर शीशा तोड़कर बाहर निकला और सभी मजदूरों को खोजने लगा़
पत्नी का शव देख रो पड़ा भोला
घटना की सूचना मिलते ही बिजका गांव की मृतका कलावती देवी का पति भोला मांझी घटनास्थल पर पहुंच और वह पत्नी को मरा हुआ देखकर फफक-फफक कर रोने लगा़ उसकी पत्नी के साथ तीन बेटियां भी धान काटने गयी हुई थी़ वे तीनों सही सलामत थी़ सभी बेटियों ने भी अपनी मां की मौत पर चित्कार कर रोने लगी़ भोला ने बताया कि दो महीने बाद ही उसे अपने बेटियों की शादी करनी थी़ उसके पहले ही यह घटना घट गयी़ शादी के लिए वह अनाज जुटाने को लेकर तीन महीना पहले अपनी पत्नी व बेटी को धान काटने के लिए बिहार भेजा था़
ट्रक से बोरा हटाने पर बिजका गांव के मुंशी सिंह की पत्नी बिंदू देवी, सुमित्रा देवी, नाथू सिंह की पत्नी मुसनी देवी, प्रेम मांझी की पत्नी मुन्नी देवी, सुरेश सिंह की पुत्री ललीता कुमारी, लखन सिंह की पुत्री सुनीता कुमारी, स्व लखन सिंह की पुत्री सुनीता कुमारी, घुटर मांझी की पुत्री ललिता कुमारी, सुरेश सिंह की पुत्री ललिता कुमारी, प्रेम सिंह, समुद्री देवी, मृतिका का पति भैरो मांझी व हरहे गांव के कामेश्वर सिंह की पुत्री जितनी कुमारी, शोभा कुमारी, बिंदु कुमारी आदि घायल पायी गयी़ इन सभी को इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल में भेजा गया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




