नवप्राथमिक विद्यालय उपरटोला में ग्रामीणों ने किया हंगामा, शिक्षक की जगह बच्चे पढ़ाते हैं

Updated at : 17 Oct 2017 1:14 PM (IST)
विज्ञापन
नवप्राथमिक विद्यालय उपरटोला में ग्रामीणों ने किया हंगामा, शिक्षक की जगह बच्चे पढ़ाते हैं

रमकंडा: प्रखंड मुख्यालय के उपरटोला स्थित नव प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को शिक्षक की जगह एक छात्र को विद्यालय में पढ़ाते देख दर्जनों ग्रामीण आक्रोशित हो गये. ग्रामीणों ने इस बात को लेकर विद्यालय परिसर में जमकर हंगामा किया. विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालय में अव्यवस्था व […]

विज्ञापन

रमकंडा: प्रखंड मुख्यालय के उपरटोला स्थित नव प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को शिक्षक की जगह एक छात्र को विद्यालय में पढ़ाते देख दर्जनों ग्रामीण आक्रोशित हो गये. ग्रामीणों ने इस बात को लेकर विद्यालय परिसर में जमकर हंगामा किया. विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालय में अव्यवस्था व शिक्षक की लापरवाही की लिखित शिकायत पिछले सप्ताह की गयी थी, लेकिन बीपीओ के निर्देश के बावजूद अब तक कोई सुधार नहीं हुआ.

ग्रामीण भुखन राम, सदन राम, संजू राम, छोटू राम, सुभाष राम, मुनेश राम, उमेश राम, कृष्ण राम, टुनी राम, रवींद्र राम, अखलेश राम, बूटाइ राम, देवलाल राम, सुरेंद्र राम आदि ने बताया कि शिक्षक भोला राम अकसर एक अन्य छात्र को पढ़ाने के लिए भेज देते हैं. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिछले सात वर्षों से बच्चों को छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिली है. वहीं मेन्यू के अनुसार नियमित रूप से मध्याह्न भोजन व अंडा नहीं दिया जाता है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पांचवी उत्तीर्ण छात्रों से विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र के नाम पर अवैध वसूली की गयी है.

ग्रामीणों ने कहा कि व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर विद्यालय में तालाबंदी की जायेगी. इसके पूर्व उपरटोला के ग्रामीणों ने वार्ड पार्षद फूलमतिया देवी की अध्यक्षता में बैठक कर ग्रामीणों ने आवेदन तैयार कर प्रखंड संसाधन केंद्र में लिखित शिकायत की थी. शिकायत के बाद बीपीओ चिंतामणि तिर्की ने विद्यालय पहुंचकर मामले की जांच की थी. जिसमे प्रमाण पत्र के नाम पर अवैध वसूली की पुष्टि हुई थी. इस दौरान शिक्षक भोला राम को मेन्यू बोर्ड लगाने का निर्देश दिया था. इसके बावजूद विधालय की व्यवस्था पूर्ववत की तरह बनी रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola