विवाहिता की जल कर मौत, हत्या का आरोप

रमना . रमना थाना क्षेत्र के हरदाग कला निवासी मिथलेश चौधरी की 22 वर्षीय पत्नी रीता देवी के आग से जलकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना मंगलवार की रात नौ बजे की बतायी जाती है. सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर […]
इसमें सोमरिया देवी पति नंदू चौधरी ने उनकी बेटी रीता देवी का गला दबाकर हत्या करने तथा साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से केरोसिन छिड़कर आग लगाने का आरोप लगाते हुए चार लोग पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में सामरिया देवी ने कहा है कि उसके ससुराल वालों द्वारा 50 हजार रूपये की मांग की जाती रही थी. नहीं देने पर उनकी बेटी को गला दबाकर मार दिया गया. उन्होंने मृतक के पति मिथलेश चौधरी, ससुर वश्विनाथ चौधरी, देवर श्रीकांत चौधरी तथा मृतक की सास मंती देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस सभी अभियुक्तों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




