विद्यार्थी व शिक्षकों के रिश्ते अहम : विद्यासागर

Updated at : 06 Sep 2017 12:41 PM (IST)
विज्ञापन
विद्यार्थी व शिक्षकों के रिश्ते अहम : विद्यासागर

वंशीधर नगर: प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में शिक्षक दिवस पर वरिष्ठ शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. सम्मान समारोह का शुभारंभ जिला संचालक विद्यासागर, नगर अध्यक्ष प्रशांत सहाय व गढ़वा जिला एसएफडी प्रमुख जितेंद्र कुमार ने स्वामी विवेकानंद व सर्वपल्ली डॉ राधा कृष्णन के चित्र […]

विज्ञापन
वंशीधर नगर: प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में शिक्षक दिवस पर वरिष्ठ शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

सम्मान समारोह का शुभारंभ जिला संचालक विद्यासागर, नगर अध्यक्ष प्रशांत सहाय व गढ़वा जिला एसएफडी प्रमुख जितेंद्र कुमार ने स्वामी विवेकानंद व सर्वपल्ली डॉ राधा कृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया. समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गढ़वा जिला संघ चालक विद्यासागर ने वर्तमान समय में विद्यार्थी व शिक्षक के रिश्ते की अहमियत से सबों को अवगत कराया. नगर अध्यक्ष प्रशांत सहाय ने कहा कि विद्यार्थी परिषद प्रत्येक वर्ष इस तरह का आयोजन करती है. सम्मान समारोह में पंडित सुदामा तिवारी, राजेश्वर मिश्र, कवि जी, विद्या प्रसाद चौबे व रामाधार राउत केा सम्मानित किया गया.

नगर अध्यक्ष प्रशांत सहाय, जितेंद्र कुमार, मुकेश चौबे, ओम प्रकाश, गोपाल प्रसाद, कौशलेंद्र झा, आनंद प्रकाश आढ़त ने उक्त शिक्षकों को सम्मानित किया. मौके पर नगर मंत्री विक्की कुमार, एसपीडी कॉलेज के अध्यक्ष अखिल शुक्ला, प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रभारी आशीष चौबे, सह मंत्री रोशन यादव, मनीष कुमार, प्रियांशी कुमारी, श्वेता कुमारी, कृति कुमारी सोनाली कुमारी सहित बड़ी संख्या में अभाविप के सदस्य उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन ऋतेश कुमार ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola