देश को आगे बढ़ाना है, तो युवा तकनीकी रूप से सक्षम बनें

गढ़वा: पीपीपी मोड़ पर चंद्रवंशी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट द्वारा संचालित गढ़वा पॉलिटेक्निक कॉलेज का मंगलवार को उदघाटन किया गया़ इसका उदघाटन गढ़वा एसडीओ प्रदीप कुमार व निदेशक ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने संयुक्त रूप से पट्टिका का अनावरण कर किया़. गढ़वा प्रखंड के हंसकेर गांव में इस पॉलिटेक्निक कॉलेज में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड […]
गढ़वा प्रखंड के हंसकेर गांव में इस पॉलिटेक्निक कॉलेज में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजिनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों का नामांकन लिया जायेगा़ वर्तमान में कुल 300 सीटों के लिए नामांकन लिया जायेगा़.
उदघाटन मौके पर बोलते हुए एसडीओ प्रदीप कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि सभी युवक-युवतियों के हाथों में हुनर हो़ गढ़वा में पॉलिटेक्निक कॉलेज का खुलना इसी की एक कड़ी है़ उन्होंने कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए युवा वर्ग को तकनीकी रूप से सक्षम होना होगा़ उन्होंने कहा कि पीपीपी मोड पर यह कॉलेज चलाया जा रहा है़ इसमें बच्चों का भविष्य संवारने के लिए प्रशासन एवं पार्टनर दोनों की जिम्मेवारी है़ उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के समक्ष जो भी समस्याएं होंगी, उसे विद्यार्थी बेझिझक रख सकते है़ं इस मौके पर निदेशक ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने कहा कि जो विद्यार्थी मन लगा कर पढ़ेंगे, वे आगे बढ़ेंगे़ उन्होंने कहा कि यहां से पढ़ाई पूरी कर निकलनेवाले विद्यार्थी देश के विभिन्न कोनों में अपनी प्रतिभा दिखायेंगे़ पीपीपी मोड पर कॉलेज को संचालित करने का मौका जो सरकार की ओर से उन्हें दिया है, उसके लिए वे आभारी है़ं उन्होंने कहा कि वे इस कॉलेज में बेहतर करने का प्रयास करेंगे़ इस अवसर पर भाजपा नेता विनय कुमार चौबे ने कहा कि पिछड़े हुए क्षेत्र में शिक्षा की लौ जलाने का यह प्रयास काफी सराहनीय है़ उन्होंने इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी के प्रति अभार जताया़.
उन्होंने कहा कि श्रीचंद्रवंशी की बदौलत ही पलामू में मेडिकल कॉलेज की स्थापना हुई है़ इस तरह के कॉलेज के लिए यहां के लोग सपना देखा करते थे, वह सपना आज साकार हो रहा है़ भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि शिक्षा का महत्व किसी से छिपी हुई नहीं है़ भारतीय संस्कृति में सदियों से शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया है़ उन्होंने कहा कि गुरु को भगवान के बराबर का दर्जा प्राप्त है़ संचालन जिला महामंत्री प्रेमचंद्र त्रिपाठी ने किया़ इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी, ब्रजेश उपाध्याय, बबलू दूबे, रामचंद्र यादव, अंजनी तिवारी, भोला चंद्रवंशी,प्रमोद चौबे, चंदन जायसवाल, पंकज चंद्रवंशी, सत्येंद्रनाथ चौबे आदि उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




