दुष्कर्म का प्रयास, महिला को पीटा

गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के तिलदाग गांव में रविवार की रात एक महिला के साथ गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म करने का प्रयास करने किया. महिला ने इसका विरोध किया. इस पर युवक ने उसे बुरी तरह पिटकर घायल कर दिया. युवक की पिटाई से महिला को गंभीर स्थिति […]
इसके बाद उसने महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया,लेकिन महिला द्वारा इसका विरोध करने के कारण उसने उसे रड से मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया और मरा हुआ समझकर वहां से भाग निकला़ इसकी जानकारी परिजनो को मिलने के बाद उन्होंने पीड़ित महिला को लाकर अस्पताल में भरती कराया तथा इसकी जानकारी पुलिस को दी़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया़ ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी मुकेश शरू से ही बदमाश प्रवृत्ति का है़ इसके पूर्व गांव में दो बार वह इसी तरह महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था. लेकिन इस मामले में गांव में पंचायती करके मुकेश को चेतावनी देकर छोड़कर दिया गया था. लेकिन वह सुधरने के बजाय उसकी प्रवृत्ति इस प्रकार की बनी रही. कल रात की घटना से गांव में उक्त युवक के प्रति काफी रोष देखा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




