पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी

Updated at : 04 Sep 2017 12:25 PM (IST)
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी

गढ़वा : जायंट्स ग्रुप गढ़वा की ओर से रविवार को मझिआंव स्थित आरके पब्लिक स्कूल के परिसर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधरोपण किया गया़ इस अवसर पर जायंट्स के लोगों ने इमारती, फलदार, छायादार व फूलों के 60 पौधे लगाये. इस मौके पर लोगो से आग्रह किया गया कि हर आदमी एक-एक पौधा जरूर […]

विज्ञापन
गढ़वा : जायंट्स ग्रुप गढ़वा की ओर से रविवार को मझिआंव स्थित आरके पब्लिक स्कूल के परिसर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधरोपण किया गया़ इस अवसर पर जायंट्स के लोगों ने इमारती, फलदार, छायादार व फूलों के 60 पौधे लगाये. इस मौके पर लोगो से आग्रह किया गया कि हर आदमी एक-एक पौधा जरूर लगायें, तभी पर्यावरण की सुरक्षा संभव है़.

इस अवसर पर जायंट्स के पदाधिकारियों ने कहा कि पेड़ -पौधे इंसानों के जीवन के लिए काफी जरूरी है़ पौधे लगाने से ही हमारा दायित्व समाप्त नहीं हो जाता, बल्कि हमें लगाये गये पौधे का संरक्षण भी करना होगा. तभी इस तरह के अभियान को गति मिल पायेगा़ वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर समाज को जागरूक करना होगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों मेकं भ एक अभियान चलाकर लोगों को पेंड़ पौधे के होने से मिलने वाला लाभ और नहीं होने से होनेवाले नुकसान के बारे में जागरूक करना होगा़.

वक्ताओं ने कहा कि अंधाधुंध जंगलो की कटाई बंद करना होगा और अधिक से अधिक पौधे लगाकर जंगलों व गांव को हरा-भरा बनाना होगा और इसके लिए हम सबों को सामूहिक प्रयास करना होगा, तभी हमें सफलता मिलेगी़ इस मौके पर जायंट्स के अध्यक्ष मनोज केसरी, फेडरेशन अध्यक्ष अजयकांत पाठक, विनोद कमलापुरी, अलखनाथ पांडेय, मदन प्रसाद केसरी, नंद कुमार गुप्ता, धुव प्रसाद केशरी, प्रशासनिक निदेशक मनोज केसरी, रवींद्र केसरी, कुमार चंद्रभूषण सिन्हा, मोजिबुद्दीन खान, सुनील अग्रवाल, रवींद्र जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola