खबर छपने के बाद मिलने लगी रसीद

Updated at : 03 Sep 2017 11:31 AM (IST)
विज्ञापन
खबर छपने के बाद मिलने लगी रसीद

मझिआंव: मझिआंव नगर पंचायत प्रशासन द्वारा बगैर निविदा के पिछले पांच माह से बिना रसीद दिये ही लिये जा रहे टैक्स के संबंध में प्रभात खबर में शुक्रवार को खबर प्रकाशित होने के बाद शिव मंदिर के सामने स्थित टैक्सी स्टैंड पर शनिवार से रसीद देने की शुरुआत की गयी. रसीद दिखाते हुए बरडीहा का […]

विज्ञापन
मझिआंव: मझिआंव नगर पंचायत प्रशासन द्वारा बगैर निविदा के पिछले पांच माह से बिना रसीद दिये ही लिये जा रहे टैक्स के संबंध में प्रभात खबर में शुक्रवार को खबर प्रकाशित होने के बाद शिव मंदिर के सामने स्थित टैक्सी स्टैंड पर शनिवार से रसीद देने की शुरुआत की गयी.

रसीद दिखाते हुए बरडीहा का टेंपो चालक विरेंद्र चौधरी ने बताया कि नगरपालिका मझिआंव के नाम से छपी इस रसीद पर कोई सीरियल नंबर अंकित नहीं है. साथ ही इसपर चंदन के नाम का हस्ताक्षर किया गया है. उसने शिकायत करते हुए कहा कि टेंपो का निर्धारित टैक्स पांच रुपये है, लेकिन हमेशा से ही उन सभी से दोगुणी राशि 10 रुपये ली जाती है.


उसने कहा कि इस रसीद पर न तो वाहन का नंबर लिखा जाता है और न यह लिखा जाता है कि टेंपो की रसीद है या जीप की. राशि के साथ केवल तारीख और समय अंकित किया जाता है. गौरतलब है कि पिछले वित्तीय वर्ष में सैरात की बंदोबस्ती पांच लाख रुपये में चंदन कुमार के नाम से की गयी थी, जिसकी अवधि 31 मार्च 2017 को ही खत्म हो चुकी है.

सरकारी नियम के अनुसार बंदोबस्ती की समयावधि खत्म होने के पूर्व ही इसका टेंडर करा लिया जाना चाहिए था. लेकिन मझिआंव नगर पालिका प्रशासन ने सरकार के इस निर्देश का अनुपालन नहीं किया और बिना निविदा निकाले ही चार माह तक लगातार पूर्व संवेदक के माध्यम से टैक्स की वसूली की जाती रही. इस आशय की खबर जब अखबार में प्रकाशित हुई, तो शिव स्थान स्टैंड पर रसीद देने की शुरुआत की गयी है. नगर पंचायत कार्यालय में बगैर किसी रिकॉर्ड के ही पिछले पांच माह से बेख़ौफ़ राशि वसूली पर सभी लोग सवाल उठा रहे हैं. विदित हो कि मझिआंव नगर पंचायत के चार स्टैंडों से प्रतिदिन लगभग 350 टेंपो व जीप तथा 15 बस आते-जाते हैं. इससे करीब सवा लाख रुपये प्रति माह की राशि की वसूली होती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola