प्रशासन व खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई के बाद हुआ खुलासा, यूपी के माफियाओं की नजर गढ़वा की नदियों पर

गढ़वा: गढ़वा जिले में एक बार फिर बालू का काला कारोबार अपना पांव पसारने लगा है. गढ़वा से सटे समीपवर्ती राज्य उत्तर प्रदेश के बालू माफियाओं की नजर गढ़वा की नदियों पर पड़ी है़ गढ़वा शहर से होकर गुजरने वाली दानरो नदी से मेढ़ना गांव के समीप बालू माफियाओं के द्वारा बड़े पैमाने पर बालू […]
वहीं खनन विभाग की भी नींद उड़ी हुई है. पिछले 15 दिनों से गढ़वा जिले में बालू के काले कारोबार में कई बिचौलियों का भरपूर साथ बालू माफियाओं को मिल रहा है. अचानक इतने बड़े पैमाने पर इस कारोबार का मामला उजागर होने के बाद खनन विभाग एवं जिला प्रशासन ने संयुक्त करवाई कर उत्तर प्रदेश के 40 बालू लदे ट्रकों को जब्त किया गया है.
उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा बालू के उठाव पर रोक लगाए जाने के बाद घर बनाने वाले गरीब लोगों को महंगे दामों पर बालू खरीदना पड़ रहा है़ जबकि बालू माफिया यहां से अवैध रूप से बालू का उठाव कर उत्तर प्रदेश के वाराणसी, लखनऊ एवं कानपुर की मंडियों में ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं. अवैध बालू के इस कारोबार में बालू माफियाओं के द्वारा एक योजना के तहत गांव से लेकर शहर तक ग्रुप डेवलप किया गया है़ इसी के बदौलत इस कारोबार को शुरू किया गया है. इस मामले में लखनऊ के बालू कारोबारी राजा खान व शहर के दिलीप कमलापुरी सहित 50 अज्ञात लोगों पर गढ़वा थाने में एफआइआर दर्ज करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




