अॉनलाइन फॉर्म भी भर सकते हैं शिक्षक

गढ़वा. गढ़वा जिला पब्लिक स्कूल एसोसिएशन की बैठक शनिवार को अध्यक्ष उमाकांत तिवारी की अध्यक्षता में तिवारी रेस्ट हाउस स्थित जिला कार्यालय में हुई. इसमें राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान के तहत डीइएलइडी प्रशिक्षण के अंर्तगत अप्रशिक्षित शिक्षकों के प्रशिक्षण के विषय में चर्चा की गयी़ बैठक में कहा गया कि जो भी अप्रशिक्षित शिक्षक […]
गढ़वा. गढ़वा जिला पब्लिक स्कूल एसोसिएशन की बैठक शनिवार को अध्यक्ष उमाकांत तिवारी की अध्यक्षता में तिवारी रेस्ट हाउस स्थित जिला कार्यालय में हुई. इसमें राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान के तहत डीइएलइडी प्रशिक्षण के अंर्तगत अप्रशिक्षित शिक्षकों के प्रशिक्षण के विषय में चर्चा की गयी़ बैठक में कहा गया कि जो भी अप्रशिक्षित शिक्षक वर्तमान में निजी विद्यालयों में कार्यरत हैं, वे स्वयं संबंधित विद्यालयों के संचालक, प्रबंधक व शिक्षक-शिक्षिकाओं का नाम आधार नंबर न्यूनतम योग्यता इंटरमीडिएट अथवा उससे योग्यता का फॉरमेट लिखित तैयार कर व लेटर पैड पर प्रमाण पत्र आदि का विवरण डीएसइ कार्यालय में जमा करा सकते है़ं.
संबंधित विवरण का सीडी कैसेट, हार्ड कॉपी अथवा साफ्ट कॉपी जमा कराना है़ इसके बाद 15 सितंबर 2017 तक कहीं भी कैफे से ऑनलाइन फार्म शुल्क के साथ भर सकते है़ं जिलाध्यक्ष उमाकांत तिवारी ने कहा कि इस मामले में किसी भी तरह की जानकारी के लिए संबंधित लोग जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय अथवा उनके एसोसिएशन के कार्यालय में सात सितंबर तक संपर्क स्थापित कर सकते है़ं.
बैठक का संचालन शशि शेखर गुप्ता ने किया़ इस अवसर पर बीएनटी सैंट मेरी स्कूल, एलपी एकेडमी स्कूल, ईडेन गार्डेन पब्लिक स्कूल, एसके मेमोरियल सकूल, आरडीपीएम पब्लिक स्कूल, ब्राइट लाइन पब्लिक स्कूल, मॉडल इंफैंट स्कूल, इंडियन पब्लिक स्कूल, श्रीसाईं पब्लिक सकूल, टेंडर हाट्स स्कूल, पलामू हिलव्यू मवि, शांति निवासी विद्यालय, अभय विद्या निकेतन, साउथ प्वांइट पब्लिक सकूल, गढ़वा सेंट्रल पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु शिक्षा निकेतन लगमा, दी इंडियन पब्लिक स्कूल मेराल, एसएस मेमोरियल स्कूल कुंड़ी एवं डायमंड पाराडाइज स्कूल के संचालक उपस्थित थे़.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




