शौचालय जाने का रास्ता बंद किया, खुले में शौच जा रहे विद्यार्थी

रंका: पलामू जिला के चैनपुर प्रखंड की बोंड़ी पंचायत के मतौली उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बच्चे खुले में शौच करते हैं. स्कूल की इस लचर व्यवस्था से नाराज ग्रामीण बुधवार को पूर्व मुखिया मनोहर प्रसाद के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण विद्यालय पहुंचे और विद्यालय की व्यवस्था की जानकारी ली. पारा शिक्षक सह प्रभारी प्रधानाध्यापक उदेश […]
परंतु बच्चों को आने-जाने का रास्ता नहीं है. उन्होंने बताया कि रैयतदार द्वारा शौचालय के रास्ते को बंद कर दिया गया है.शौचालय का रास्ता नहीं होने के कारण बच्चों को काफी परेशानी होती है. इसलिए बच्चों को शौच के लिए कभी-कभी छुट्टी लेकर खुले में शौच के लिए बाहर चले जाते हैं. विद्यालय में कुल 380 छात्र-छात्राएं हैं. विशेष कर छात्राओं को बड़ी परेशानी होती है. छात्रा काजल कुमारी, सोनी कुमारी, शांति कुमारी, रीना कुमार ने बताया कि तीन साल से शौच के लिए बाहर बाहर जाना पड़ता है. बहुत परेशानी होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




