बड़गड़ में भी चोटी कटवा का आतंक
Updated at : 26 Aug 2017 12:06 PM (IST)
विज्ञापन

बड़गड़. धीरे-धीरे चोटी कटवा का आतंक बड़गड़ तक पहुंच गया है. तथाकथित चोटी कटवा कीड़ा गुरुवार की रात्रि पूर्व बीडीसी बाड़ीखजुरी निवासी चम्पा देवी के घर मिलने से आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गयी. घटना के संबंध में बताया गया की चंपा देवी व उसके पति कमलेश प्रसाद नित्य की भांति सोने के तैयारी […]
विज्ञापन
बड़गड़. धीरे-धीरे चोटी कटवा का आतंक बड़गड़ तक पहुंच गया है. तथाकथित चोटी कटवा कीड़ा गुरुवार की रात्रि पूर्व बीडीसी बाड़ीखजुरी निवासी चम्पा देवी के घर मिलने से आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गयी. घटना के संबंध में बताया गया की चंपा देवी व उसके पति कमलेश प्रसाद नित्य की भांति सोने के तैयारी में थे. इसी बीच रात करीब दस बजे उन्हें एक कीड़े की आवाज सुनाई पड़ी.
जगने पर उन्होंने एक काला कीड़ा देखा व चप्पल से उसे मारा व आसपास के लोगों को खबर किया. रात्रि में ही पड़ोसी मारकुश मुंडा (28) वर्ष ने जब उस कीड़े को हाथ में पकड़ कर देखना चाहा, तो उसे बिजली के करंट जैसा महसूस हुआ. बाद में वह करीब डेढ़ घंटे तक बेहोश रहा. ग्रामीणों के प्रयास से उसे होश में लाया जा सका. मारकुश ने बताया कि कीड़े की आगे वाला सुढ़नुमा भाग ही बिजली का झटका देता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




