माओवादियों के बंद का मिला-जुला असर रहा, नहीं चले यात्री व मालवाहक वाहन

Updated at : 04 Aug 2017 12:49 PM (IST)
विज्ञापन
माओवादियों के बंद का मिला-जुला असर रहा, नहीं चले यात्री व मालवाहक वाहन

गढ़वा: भाकपा माओवादी के झारखंड बंद का गढ़वा जिले में मिलाजुला असर रहा़ गुरुवार को माओवादी संगठन के बंद की वजह से जिला मुख्यालय से होकर रांची सहित बाहर के विभिन्न शहरों के लिए चलनेवाली यात्री बस व मालवाहक वाहन नहीं चले़, जिसके कारण अंतरराज्यीय यात्रियों को परेशानी हुई. यद्यपि स्थानीय स्तर पर वाहनों का […]

विज्ञापन
गढ़वा: भाकपा माओवादी के झारखंड बंद का गढ़वा जिले में मिलाजुला असर रहा़ गुरुवार को माओवादी संगठन के बंद की वजह से जिला मुख्यालय से होकर रांची सहित बाहर के विभिन्न शहरों के लिए चलनेवाली यात्री बस व मालवाहक वाहन नहीं चले़, जिसके कारण अंतरराज्यीय यात्रियों को परेशानी हुई. यद्यपि स्थानीय स्तर पर वाहनों का परिचालन आम दिनों की तरह देखा गया़.

कुछ प्रखंडों को छोड़कर जिला मुख्यालय से होकर विभिन्न प्रखंडों में चलनेवाले छोटे-बड़े वाहन आम दिनों की तरह चले़, जबकि रमकंडा, भंडरिया, बड़गड़ जैसे प्रखंडों में बंद का व्यापक असर था़ गुरुवार को गढ़वा शहर में बाजार का दिन था़ बाजार में आम दिनों की तरह ग्राहकों की भीड़ रही तथा खरीद-बिक्री भी हुई. अन्य बाजार भी सामान्य दिनों की तरह खुले थे़

बंद के कारण छत्तीसगढ़ के सामरी से मेराल ग्राम रेलवे स्टेशन तक चलनेवाली बॉक्साइट की ट्रकों का परिचालन नहीं हुआ़, जिसके कारण मेराल ग्राम स्टेशन पर बॉक्साइट की लोडिंग-अनलोडिंग काम ठप रहा़ विदित हो कि सामरी से प्रतिदिन करीब 400 ट्रक बॉक्साइट की ढुलाई में लगे रहते हैं. नक्सलियों की बंद की खबर आते ही इन ट्रकों का परिचालन पूरी तरह रूक जाता है़, जिसके कारण बॉक्साइट लोडिंग-अनलोडिंग साइट सहित वाहनों में कार्यरत सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी बेरोजगार हो जाते हैं. बंद को लेकर पुलिस प्रशासन पहले की तरह पूरी तरह सतर्क था़ संवेदनशील थाना क्षेत्रों में पुलिस विशेष रूप से चौकसी कर रही थी़ माओवादियों का बंद पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola