सौंपने से पहले पड़ने लगी दरार

Published at :01 Jul 2017 11:56 AM (IST)
विज्ञापन
सौंपने से पहले पड़ने लगी दरार

1.94 करोड़ की लागत से बना विवाह मंडप का गुणवत्ता का खुला पोल नगर पंचायत को था सौंपना मझिआंव : नगर विकास विभाग ने गढ़वा जिले में मझिआंव नगर पंचायत को एक तोहफे के रूप में करीब 1.94 करोड़ रुपये का विवाह मंडप का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है. यह निर्माण कार्य संवेदक […]

विज्ञापन
1.94 करोड़ की लागत से बना विवाह मंडप का गुणवत्ता का खुला पोल
नगर पंचायत को था सौंपना
मझिआंव : नगर विकास विभाग ने गढ़वा जिले में मझिआंव नगर पंचायत को एक तोहफे के रूप में करीब 1.94 करोड़ रुपये का विवाह मंडप का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है. यह निर्माण कार्य संवेदक मेसर्स दामोदर प्रसाद ने कराया है. विवाह मंडप को मझिआंव नगर पंचायत का एक महत्वपूर्ण एसेट के रूप में माना जा रहा है. लेकिन विवाह मंडप के बनने के बाद ही इसमें दरार दिखने लगा है, जिसके कारण इस विवाह मंडप के भवन की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं. भवन के किचेन सहित कई स्थानों से दीवार फट गये हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि विवाह मंडप बनने के बाद यहां के लोगों को काफी खुशी हुई थी. लेकिन इसके घटिया निर्माण कार्य के कारण दीवार फट जा रहे हैं. इसके कारण लोगों को संवेदक व नगर पंचायत के जिम्मेवार अधिकारियों के प्रति गुस्सा भी दिख रहा है.
लोगों ने कहा कि सरकार ने जिस मकसद से यहां के लोगों की सुविधा के लिए विवाह मंडप दिया, वह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया. क्योंकि प्राक्कलन के अनुसार निर्माण कार्य नहीं होने से इसके गिरने का भी अंदेशा बन गया है. लोगों की मांग ही इसकी गुणवत्ता की जांच के बाद यह नगर पंचायत को सुपुर्द किया जाये. इस विषय में नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने कहा कि विवाह मंडप के दीवार फटने की बात उन्हें भी मालूम हुआ है. अभी तक इसके संवेदक को 12133201 का भुगतान किया जा चुका है, लेकिन अब इसके बगैर उच्चस्तरीय जांच के बाकी बचे लगभग 73 लाख की राशि का भुगतान रोक दिया जायेगा. इसके बारे में कार्यपालक पदाधिकारी व नगर विकास विभाग को लिखित पत्र भेजा जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola