एनएच 75 पर रोज लग रहा है जाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Jul 2017 11:55 AM (IST)
विज्ञापन

बंशीधरनगर : नगरऊंटारी राष्ट्रीय मार्ग 75 पर पुराना स्टेट बैंक के निकट पुलिया निर्माण के लिए गड्ढे खोद दिये जाने के कारण आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. प्रत्येक दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है. पाटिल कंस्ट्रक्शन द्वारा एनएच 75 पर पीसीसी का कार्य किया जा रहा है. पीसीसी […]
विज्ञापन
बंशीधरनगर : नगरऊंटारी राष्ट्रीय मार्ग 75 पर पुराना स्टेट बैंक के निकट पुलिया निर्माण के लिए गड्ढे खोद दिये जाने के कारण आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. प्रत्येक दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है. पाटिल कंस्ट्रक्शन द्वारा एनएच 75 पर पीसीसी का कार्य किया जा रहा है. पीसीसी निर्माण कार्य के क्रम में पुराना स्टेट बैंक के निकट पुलिया निर्माण के लिए गड्ढा खोद कर छोड़ दिया गया है, जिसके कारण आम लोगों को तथा वाहनों के आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है. प्रत्येक दिन दो-तीन बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है.
जाम हटाने में काफी समय लगता है, जिससे आम-अवाम को काफी परेशानी होती है. हल्की बारिश होने के बावजूद काटे गये सड़क के समीप कीचड़ भरा पड़ा है. इस कारण राहगीरों को पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है. एनएच 75 से गुजरनेवाले वाहनों व अवाम को प्रत्येक दिन इन समस्याओं से जूझना पड़ रहा है. इसके बावजूद पुलिया निर्माणका कार्य शीघ्र पूरा कराने के लिए संवेदक द्वारा कार्य में तेजी नहीं लाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




