बुनियादी समस्याओं से जूझ रहा है डंडई स्वास्थ्य केंद्र

Published at :01 Jul 2017 11:54 AM (IST)
विज्ञापन
बुनियादी समस्याओं से जूझ रहा है डंडई स्वास्थ्य केंद्र

डंडई : डंडई प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व्यवस्था के नाम पर दम तोड़ रही है केंद्र में पिछले छह माह से स्वास्थ्य कर्मी व मरीजों को पानी के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है़ केंद्र में बिजली की व्यवस्था नहीं रहने से रात्रि में प्रसव कराने में भारी परेशानी का सामना करना […]

विज्ञापन
डंडई : डंडई प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व्यवस्था के नाम पर दम तोड़ रही है केंद्र में पिछले छह माह से स्वास्थ्य कर्मी व मरीजों को पानी के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है़ केंद्र में बिजली की व्यवस्था नहीं रहने से रात्रि में प्रसव कराने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. सहिया कांति देवी दाई शारदा देवी व प्रसव कराने आयी कविता देवी, सकुंती देवी व अंजु देवी ने बताया कि केंद्र में पानी की व्यवस्था नहीं रहने से पानी के लिए हम लोगों को थाना के समीप से लाना पड़ता है. वह भी पानी पीने के योग्य नहीं है. पानी से तो अन्य कार्य निबटा लेते हैं, लेकिन पीने के पानी के लिए मिलो दूर जाना पड़ता है.
चापाकल को खराब हुए लगभग छह माह से अधिक हो चुका है. लेकिन आज तक हैंडपंप मरम्मत नहीं हो सका़ साथ ही केंद्र में बिजली के अभाव में रात्रि के समय महिला स्वास्थ्य कर्मी सहित मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है़ खासकर प्रसव कराने आयी महिला को बिजली के अभाव में लैंप व पत्ती के सहारे प्रसव कराया जाता है. वह भी बहुत कम समय तक ही चल पाता है़ मालूम हो कि केंद्र में सोलर प्लेट लगाया गया है. लेकिन उसका लाइट महज तीन से चां घंटा तक ही चल पाता है. इसके बाद मरीजों को काफी परेशानी होती है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola