नक्सल प्रभावित एरिया में खुलेंगे 41 केंद्र
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Jun 2017 10:08 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा, भंडरिया, रंका व धुरकी में आंगनबाड़ी केंद्र खोलने के लिए भेजा गया प्रस्ताव गढ़वा : गढ़वा जिले के नक्सल प्रभावित भंडरिया, धुरकी, गढ़वा व रंका में 41 नये आंगनबाड़ी खोले जायेंगे़ नक्सल प्रभावित इन चारो बाल विकास परियोजनाओं में गर्भवती महिलाओं, किशोरियों व बच्चों को पोषाहार मिले व उनका नियमित टिकाकरण हो, इस उद्देश्य […]
विज्ञापन
गढ़वा, भंडरिया, रंका व धुरकी में आंगनबाड़ी केंद्र खोलने के लिए भेजा गया प्रस्ताव
गढ़वा : गढ़वा जिले के नक्सल प्रभावित भंडरिया, धुरकी, गढ़वा व रंका में 41 नये आंगनबाड़ी खोले जायेंगे़ नक्सल प्रभावित इन चारो बाल विकास परियोजनाओं में गर्भवती महिलाओं, किशोरियों व बच्चों को पोषाहार मिले व उनका नियमित टिकाकरण हो, इस उद्देश्य से आंगनबाड़ी खोलने का प्रस्ताव बनाया गया है़ वरीय अधिकारियों की मंजूरी के पश्चात वहां आमसभा के माध्यम से सेविका व सहायिका के चयन की प्रक्रिया शुरू की जायेगी़ इन चारों परियोजना के वैसे क्षेत्र जो फोकस एरिया में शामिल किये गये हैं, वहीं नये आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाने है़
जिन 41 नये आंगनबाड़ी खोलने का प्रस्ताव बनाया गया है़, उनमें 16 सामान्य व 25 मीनी आंगनबाड़ी केंद्र शामिल है़ ये आंगनबाड़ी केंद्र मुख्य रूप से आदिवासी बहुल्य क्षेत्रों को ध्यान में रखकर किया गया है़ उल्लेखनीय है कि गढ़वा जिले में वर्तमान में एक भी मिनी आंगनबाड़ी केंद्र नहीं है़ यह पहली बार है, जब यहां मिनी आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाने का प्रस्ताव लाया गया है़ मिनी आंगनबाड़ी केंद्र के लिए एसटी बहुल्य क्षेत्रों के लिए 150-300 तथा अन्य क्षेत्रों के लिए 150 से 400 की आबादी का होनी चाहिए़
वहीं रेगुल्यर आंगनबाड़ी केंद्रों खोले जाने की शर्त में एसटी आबादीवाले क्षेत्र में जनसंख्या 700 तथा अन्य जातिवाले क्षेत्रों में कम से कम 1000 की जनसंख्या का होना आवश्यक है़वर्तमान में गढ़वा परियोजना में 232, धुरकी परियोजना में 83, रंका परियोजना में 172 तथा भंडरिया परियोजना में 79 रेग्युलर आंगनबाड़ी केंद्र खुले हुए है़
इस संबंध में समाज कल्याण पदाधिकारी शालिनी विजय ने बताया कि प्रस्ताव नये मीनी आंगनबाड़ी क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति की वजह से वहां के गांव टोलों में बसे हैं और वे दूर-दूर है़ इसलिए वहां सामान्य आंगनबाड़ी खोले जाने से पूरा क्षेत्र सही तरीके से कॉभर नहीं हो सकेगा़ उन्होंने बताया कि मंजूरी मिलते ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जायेगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




