कांडी : घर से नकद व गहने की चोरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Jun 2017 10:06 AM (IST)
विज्ञापन

कांडी : कांडी थाना क्षेत्र के ग्राम कांडी के टोला कांचर निवासी रामप्यारे साव के घर में गत रात अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर चोरी कर ली़ इस दौरान चोरों ने घर के अंदर रखे आलमीरा व बक्सा तोड़ कर 15 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी का जेवर समेत लगभग एक लाख की संपत्ति चोरी […]
विज्ञापन
कांडी : कांडी थाना क्षेत्र के ग्राम कांडी के टोला कांचर निवासी रामप्यारे साव के घर में गत रात अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर चोरी कर ली़ इस दौरान चोरों ने घर के अंदर रखे आलमीरा व बक्सा तोड़ कर 15 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी का जेवर समेत लगभग एक लाख की संपत्ति चोरी कर ली़
पीड़ित ने बताया कि घर के सभी परिजन छत पर सो रहे थे़ सुबह चार बजे सुबह में उनकी नींद खुली, तो उन्होंने घर का शटर खुला हुआ पाया़ घटना की सूचना कांडी पुलिस को दिया गया. सूचना पा कर कांडी थाना प्रभारी असित कुमार सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचे और जानकारी ली़
इधर सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने चुटिया आहर के पास बिखरे हुए वस्त्र व बक्सा पाया़ इस संबंध में थाना प्रभारी असित कुमार सिंह ने बताया की मामला की जांच की जा रही है़ जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




