छह महीने बाद भी पेशा कानून लागू नहीं

Updated:
विज्ञापन
छह महीने बाद भी पेशा कानून लागू नहीं

आदिवासी सांस्कृतिक कला केन्द्र भवन कुटमू लोहरदगा में आदिवासी समन्वय समिति के अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद उरांव की अध्यक्षता में आदिवासियों के ज्वलंत मुद्दों को लेकर बैठक की गयी .

विज्ञापन

लोहरदगा

. आदिवासी सांस्कृतिक कला केन्द्र भवन कुटमू लोहरदगा में आदिवासी समन्वय समिति के अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद उरांव की अध्यक्षता में आदिवासियों के ज्वलंत मुद्दों को लेकर बैठक की गयी . मौके पर अरविंद उरांव ने कहा कि हाईकोर्ट ने हेमंत सोरेन सरकार को निर्देश दिया था कि 2 महीने में पेशा कानून लागू करे, परंतु छह महीने बीत जाने के बावजूद हेमंत सोरेन सरकार चुप चाप है. टीएसी ( जनजातिय परामर्शदात्री परिषद) जैसे संवैधानिक संस्था को तोड़ मरोड़ कर आदिवासियों पर थोपने का प्रयास किया जा रहा है. युवा नेता विश्वनाथ उरांव ने कहा कि आदिवासियों को अपने जमीन पर भी लोन नहीं मिलता है. जिसके कारण आदिवासी युवा मोरगेज लोन का फायदा नहीं उठाने पा रहे हैं. जिसके कारण आदिवासी युवा बिजनेस व्यापार नहीं कर पा रहे है. कहा कि सीएनटी एक्ट में थाना क्षेत्र की बाध्यता को समाप्त किया जाए और मोरगेज लोन लागू किया जाये.पूर्व मुखिया वीरेंद्र उरांव ने कहा कि हेमन्त सोरेन सरकार विधानसभा से ट्राइबल सरना प्रस्ताव पारित किया है. इसलिए समिति बहुत जल्द झारखण्ड के महामहिम राज्यपाल से मिलेगी और बस्तु स्थति से अवगत करायेगी. बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद उराँव , सतीश भगत, राजी पड़हा बेल लक्ष्मी नारायण भगत, गोसाई उराँव, विजय उराँव, विश्वनाथ भगत, विनोद भगत, मुकेश कुमार, रामजी भगत मुख्य रूप से उपस्थित थे .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola