East Singhbhum News : नेताजी के संघर्षों से सीख लें युवा : विधायक

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : नेताजी के संघर्षों से सीख लें युवा : विधायक

बहरागोड़ा में नौ दिवसीय सुभाष मेला शुरू, जुटी भीड़

विज्ञापन

बहरागोड़ा. बहरागोड़ा के नेताजी शिशु उद्यान में ग्रामीण विकास मेला कमेटी की ओर से नौ दिवसीय सुभाष मेला का शुभारंभ शुक्रवार से हुआ. इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक समीर मोहंती, विशिष्ट अतिथि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ दिनेश षाड़ंगी, सम्मानित अतिथि शक्तिपद मंडल, अख्तर हुसैन ने संयुक्त रूप से नेताजी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया.

मौके पर समीर मोहंती ने कहा कि इस तरह के आयोजन नेताजी के संघर्षों को याद दिलाते हैं. आज के युवा वर्ग को उनके संघर्षों से सीख लेने की जरूरत है. तभी जाकर बेहतर भारत का निर्माण होगा. भारत के सर्वांगीण विकास में युवाओं की महत्वपूर्ण को भूमिका है. विशिष्ट अतिथि श्री षाड़ंगी ने कहा कि यह मेला बहरागोड़ा की धरती के लिए गर्व की बात है. मेला कमेटी के सदस्य प्रतिभाओं को बेहतर मंच देने का काम कर रहे हैं. युवा नशे से दूर रहकर बेहतर समाज की दिशा में पहल करें. इस अवसर पर संस्थापक रवींद्र नाथ दास ने भी अपने विचार रखे. इस मौके पर आरवीआइ इंग्लिश स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. मौके पर हुसैन, सुमन कल्याण मंडल, असित मिश्रा, निर्मल दुबे, प्रबोध पाल, मिटू पाल, सत्येन माइती,जन्मेजय करण, गौरी शंकर महतो, तपन पांडा, तपन ओझा, रासबिहारी साहू, अरूप गिरि, देव प्रसाद दे, अरुण बारिक आदि उपस्थित थे.

आज का कार्यक्रम

24 दिसंबर को दोपहर 3:30 बजे ओड़िसा बीग्रेड स्कूल झारपुखरिया, शाम 6:00 मॉडल स्कूल बहरागोड़ा, शाम 7:30 राजू डांस ग्रुप बहरागोड़ा गुरुद्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola