East Singhbhum News : नहाय-खाय के साथ महापर्व छठ शुरू, खरना आज

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 25 Oct 2025 11:33 PM

विज्ञापन

आस्था. व्रतियों ने पूजा कर लौकी की सब्जी, दाल और भात ग्रहण किया

विज्ञापन

घाटशिला. लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ की शुरुआत शनिवार को नहाय-खाय से हुई. व्रतधारियों ने स्नान कर मिट्टी के चूल्हे पर आम की लकड़ी से सात्विक प्रसाद लौकी की सब्जी, चना दाल और अरवा चावल बनाकर ग्रहण किया. पूरे क्षेत्र में छठ गीत और जयकारों से माहौल भक्तिपूर्ण हो गया. रविवार को व्रती खरना पूजा करेंगे. दिन भर निर्जला उपवास के बाद शाम को खीर व फल का प्रसाद ग्रहण करेंगे. इसके बाद व्रतधारी लगातार 36 घंटे का निर्जला उपवास रखते हैं. सोमवार को डूबते सूर्य को अर्घ अर्पित देंगे. मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ देकर छठ व्रत संपन्न होगा. यह पर्व संतान की सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना के लिए मनाया जाता है. घरों में उत्सव सा माहौल रहा. इसके पश्चात छठ का प्रसाद (ठेकुआ) के लिए गेंहू को धोकर सुखाया गया.

घाटशिला और मऊभंडार के बाजारों में रौनक:

छठ पर्व पर घाटशिला और मऊभंडार के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखी जा रही है. पूजा-सामग्री, फल व बांस की वस्तुओं की खरीदारी में भीड़ उमड़ रही है. लौकी 40-50 रुपये किलो, नारियल 40-50 रुपये प्रति पीस, पानी फल 40 रुपये, अमरूद 100 रुपये किलो, केले की कांधी 500-700 रुपये, शरीफा 600 रुपये किलो, सूप 130 रुपये और दउरा 250-300 रुपये में बिक रहे हैं. फलों के दामों में बढ़ोतरी भी देखी जा रही है, लेकिन श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं है.

छठ घाटों की सफाई और सजावट अंतिम चरण में:

सुवर्णरेखा नदी किनारे बने छठ घाटों की सफाई और सजावट का कार्य चल रहा है. अरुणोदय छठ पूजा समिति के सदस्य एचसीएल-आइसीसी प्रबंधन के सहयोग से घाट की सफाई और रोशनी व्यवस्था में जुटे हैं. समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, महासचिव नवल सिंह, बीएन सिंहदेव, एनके राय और अन्य सदस्यों भी लगे हुए है. पूरे क्षेत्र में छठ के गीतों की गूंज सुनायी दे रही है. महिलाएं खरना की तैयारी में जुटी हैं. घर-आंगन में पूजन स्थल सजाये जा रहे हैं. रविवार शाम को खरना पूजा के साथ व्रतियों का निर्जला उपवास प्रारंभ होगा,

घाटशिला में छठ पर सब्जी, फल और पूजा सामग्रियों के दाम

फल-सब्जी दाम (किलो में)

लौकी 40- 50 रुपये किलो

कच्चा केला 5-6 रुपये पीस

नारियल 40- 50 रु पीसपानी फल 40 रुपये पीसअमरूद 100 रुपये किलो

शरीफा 160 रुपये किलोआंवला 80- 120 रु किलो

सुपारी 5 रुपये पीस

अनानास 80 रुपये किलो

पान का पत्ता 2 रुपये पीस

अंगूर120 रुपये किलो

नाशपाती180 रुपये किलो

बांस का डबल दउरा 350- 400 रु पीस

बांस का सिंगल दउरा 250- 300 रु पीस

सूप 130- 150 रुपये पीस

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola