Ghatshila News : घर में सोये परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला, पत्नी व दो बेटों की मौत, एक बेटा व बेटी गंभीर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Nov 2024 11:35 PM
DCIM100MEDIADJI_0190.JPG
मुसाबनी के फूलझरी गांव में रात करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच हुई घटना, नशे में युवक ने घटना को अंजाम देकर आत्महत्या का प्रयास किया, सुबह पहुंची पुलिस, घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी
मुसाबनी. पारिवारिक कलह से परेशान युवक ने शराब के नशे में पत्नी, तीन बेटे व एक बेटी पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया. इसके बाद आत्महत्या का प्रयास किया. घटना में पत्नी व दो बेटों की मौत हो गयी. जबकि, एक बेटा, बेटी व आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना मुसाबनी थाना क्षेत्र के फूलझरी गांव स्थित खड़ियासाईं टोला में रविवार (10 नवंबर) देर रात की है.
जानकारी के अनुसार, कुंवर टुडू ने रात 1:30 से 2:00 बजे के बीच घटना को अंजाम दिया. घर में सो रही पत्नी मायनो टुडू (40 वर्ष), पुत्र सागुन टुडू (14 वर्ष), सागेन टुडू (12 वर्ष), मंगल टुडू (4 वर्ष) और बेटी मालती टुडू (8 वर्ष) पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया. घटनास्थल पर एक पुत्र की मौत हो गयी. वहीं, घाटशिला अनुमंडल अस्पताल लाने के दौरान पत्नी और अन्य और पुत्र की मौत हो गयी. घटना से गांव में सन्नाटा पसरा है.बेटा व बेटी को एमजीएम रेफर किया गया
आरोपी के बेटे मंगल टुडू (4 वर्ष) और पुत्री मालती टुडू (8 वर्ष) को गंभीर हालत में जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है. आरोपी कुंवर टुडू बागजांता माइंस में ठेका मजदूरी करता है. वह गंभीर रूप से जख्मी है. घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में पहुंचे लोगों ने बताया कि आरोपी ने किस कारण से बच्चों व पत्नी को कुल्हाड़ी से काट दिया, इसकी जानकारी नहीं है.आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ कर रही पुलिस
सुबह घटना की सूचना पाकर मुसाबनी पुलिस गांव में पहुंची. आरोपी कुंवर टुडू को हिरासत में ले लिया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. आशंका है कि घटना का कारण पारिवारिक कलह और नशा है. मामले को मुसाबनी डीएसपी स्वयं देख रहे हैं. पुलिस ने बताया कि घटना की वजह का पता जल्द चलेगा. आरोपी पुलिस गिरफ्त में है. पुलिस उसका इलाज करा रही है. पुलिस कह रही आरोपी सनकी किस्म का है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










