East Singhbhum News : नौकरी व अन्य मांगों पर ग्रामीणों ने सुरदा माइंस से परिवहन रोका

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : नौकरी व अन्य मांगों पर ग्रामीणों ने सुरदा माइंस से परिवहन रोका

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

नौकरी व अन्य मांगों को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने सोमवार को सुरदा माइंस से अयस्क का परिवहन रोक दिया.

विज्ञापन

मुसाबनी.

नौकरी व अन्य मांगों को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने सोमवार को सुरदा माइंस से अयस्क का परिवहन रोक दिया. ऐसे में सुरदा माइंस से उत्पादित अयस्क मुसाबनी कंसंट्रेटर संयंत्र नहीं जा सका. हाइवा का परिचालन ठप हो गया. ग्रामीणों ने जीरो किमी क्षेत्र के लोगों को रोजगार देने, सुरदा से मुसाबनी तक सड़क किनारे लाइट लगाने, अस्पताल चौक से अचू होटल व पेट्रोल पंप से गेट नंबर 6 तक की जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग पर हाइवा का परिचालन को रोक दिया.

ग्रामीणों के आंदोलन का नेतृत्व पूर्वी मुसाबनी पंचायत के मुखिया दुलाराम माहली, पूर्वी बादिया पंचायत की मुखिया हल्यानी मुंडू, मेढ़िया पंचायत की मुखिया बासो हांसदा, दक्षिणी बादिया पंचायत की मुखिया दुलारी मुर्मू, भारतीय मजदूर संघ के संगठन मंत्री वीर बहादुर सिंह कर रहे थे. जानकारी हो सुरदा माइंस से उत्पादित अयस्क को हाइवा से मुसाबनी कंसंट्रेटर संयंत्र में पहुंचाया जाता है. वहां अयस्क की पिसाई होती है. अपनी मांगों के समर्थन में हाइवा रोको आंदोलन में पीटर राज, चंदन शर्मा, राजेश यादव, बापी भद्र, रितेश चौबे, सुशील साहू, अमित यादव, अजय सेठ, दीनानाथ आदि शामिल थे. समाचार लिखे जाने तक हाइवा का परिचालन शुरू नहीं हो पाया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola