Ghatshila News : चंपाई की सभा में जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक दर्जन ग्रामीण घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Nov 2024 11:43 PM
DCIM100MEDIADJI_0190.JPG
घायलों को इलाज के लिए दूसरे वाहन से केंदाडीह सीएचसी ले जाया गया. घायलों का इलाज डॉ सोमा डे ने किया.
मुसाबनी. मुसाबनी प्रखंड के कुइलीसुता राज स्टेट मैदान में गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की चुनावी सभा में जा रहा यात्री वाहन छोलागोड़ा के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में वाहन पर सवार धनियाबेड़ा के एक दर्जन ग्रामीण घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए दूसरे वाहन से केंदाडीह सीएचसी ले जाया गया. घायलों का इलाज डॉ सोमा डे ने किया. दुर्घटना में माही सबर (55), माही माझी (45) फॉलो टुडू (55) के चेहरे और हाथ में चोट लगी है. वहीं, राम माडी, गणेश टुडू, मंगल माडी समेत कई ग्रामीणों को हल्की चोट लगी है. सभी घायलों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद देर शाम को छुट्टी दे दी गयी.
बहरागोड़ा में ट्रक और टेंपों में टक्कर, तीन घायल
बहरागोड़ा थाना के शिरीषतोल चौक के समीप एनएच-49 में ट्रक और टेंपो के बीच टक्कर होने से टेंपो सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. स्थानीय लोगों की पहल पर पुलिस प्रशासन की मदद से संयुक्ता नायक (45), संचित धाड़ा (40) एवं टेंपो चालक गोपीनाथ सिंह (27) को इलाज के लिए बहरागोड़ा सीएचसी लाया गया. यहां दोनों महिला की हालत गंभीर देखते हुए उच्च चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










