जादूगोड़ा : मुरली मनोहर बने महामंत्री व उमेश अध्यक्ष

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG
यूसिल के श्रमिक संगठन यूरेनियम मजदूर संघ का एकदिवसीय अधिवेशन संपन्न हुआ. जिसमें महामंत्री और अध्यक्ष पद की घोषणा की गयी.
जादूगोड़ा : यूसिल जादूगोड़ा आवासीय काॅलोनी स्थित सामुदायिक केंद्र में यूसिल के श्रमिक संगठन यूरेनियम मजदूर संघ का एकदिवसीय अधिवेशन शनिवार को आयोजित हुआ. इस अधिवेशन में विभिन्न विभागों से आए हुए कार्यकर्ता और सदस्यों ने भरपूर सहयोग दिया. सभा में लगभग 80 से 90 सदस्य और कार्यकर्ता उपस्थित थे. सभा में मुरली मनोहर राव (जादूगोड़ा यूसिल में कार्यरत) को महामंत्री पद पर मनोनीत किया गया. इसके साथ ही उमेश कुमार सिंह (जादूगोड़ा माइंस में कार्यरत) को अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया गया. इसके साथ ही पूरे संघ में हर्ष का माहौल है. मौके पर अखिल भारतीय खनिज धातु महासंघ के महामंत्री सीएस पंडित, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बलिराम यादव, झारखंड प्रदेश महामंत्री राजीव रंजन सिंह, झारखंड प्रदेश प्रभारी बृजेश कुमार, झारखंड प्रदेश प्रमुख अभिमन्यु सिंह, पुष्पराज, तारकनाथ दे, संजय कुमार, दिल आले, अरुण सिंह, विक्रम साहू, दामोदर पूर्ति, उपेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, मनोज कुमार, केसी पाल, आनंद महतो आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




