East Singhbhum News : उमेश को प्रथम व अनिर्बन को मिला दूसरा स्थान

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : उमेश को प्रथम व अनिर्बन को मिला दूसरा स्थान

अंतरिक्ष दिवस पर एसएस हाइस्कूल पटमदा में क्विज आयोजित

विज्ञापन

बोड़ाम. एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय पटमदा में शनिवार को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने किया. उन्होंने इसरो के अंतरिक्ष अनुसंधान कार्यों की सराहना की और विद्यार्थियों को विज्ञान तथा अंतरिक्ष क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया. आइसीटी शिक्षक राजीव महतो ने अंतरिक्ष यात्री की भूमिका निभायी, जबकि रसायन शास्त्र के शिक्षक स्नेहाशीष चटर्जी ने अंतरिक्ष से जुड़ी विभिन्न जानकारियां बच्चों को दी. कार्यक्रम में क्विज का भी आयोजन किया गया. इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. क्विज में कक्षा 9 बी के उमेश सिंह ने प्रथम स्थान, कक्षा 10 ए के अनिर्बन महतो ने द्वितीय स्थान और कक्षा 9 बी के धनीवाला महतो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. मौके पर शिक्षक राशीद नेसार, डॉली डे, श्रीमंत प्रमाणिक, हर्षित डेनियल जोसेफ उपस्थित थे.

रंभा कॉलेज : विद्यार्थियों के लिए आंतरिक परीक्षा आयोजित

रंभा कॉलेज के वर्ष 2024-28 के प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की आंतरिक परीक्षा शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई. परीक्षा में सभी विद्यार्थियों की शत प्रतिशत उपस्थिति रही. परीक्षा कदाचार मुक्त हुई. परीक्षा के बाद आइक्यूएसी इंचार्ज डॉ. किशन शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को आगामी शैक्षणिक कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी और अनुशासन संबंधित सुझाव दिये. परीक्षा प्रक्रिया की पूर्ण देखरेख असिस्टेंट प्रो ऐश्वर्या श्री कर्मकार ने की. साथ ही, कॉलेज के अध्यक्ष राम बचन ने बताया कि रंभा कॉलेज स्नातक विभाग की शिक्षा प्रदान करता है. इस वर्ष से विज्ञान एवं भूगोल संकाय में भी संबद्धता प्राप्त हो गयी है, जिससे आसपास के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा का लाभ मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola