East Singhbhum News : राजाबासा की टुसू को मिला प्रथम पुरस्कार

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : राजाबासा की टुसू को मिला प्रथम पुरस्कार

गालूडीह : पाटमहुलिया में टुसू मेला का आयोजन, ढोल-धमसे की थाप और टुसू गीत पर झूमे ग्रामीण

विज्ञापन

गालूडीह.

गालूडीह के पाटमहुलिया में शुक्रवार को टुसू मेला आयोजित हुआ. पाटमहुलिया टुसू मेला समिति की ओर से आयोजित टुसू मेले में बाबूलाल सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. मेले में आस पास के ग्रामीण टुसू प्रतिमाएं लेकर पहुंचे. मेले में विभिन्न लोक कलाकारों की टीम ने पारंपरिक रूप से नृत्य प्रस्तुत किया. इस दौरान तरह-तरह की दुकानें सजी थीं. ग्रामीण 18 टुसू प्रतिमाओं को लेकर पहुंचे थे.

बाबूलाल सोरेन ने कहा कि टुसू हमारी झारखंडी संस्कृति का अभिन्न अंग है. ऐसे आयोजन नयी पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ती है और सामाजिक एकता को मजबूत बनाती है. वहीं विजेता टुसू प्रतिमाओं को कमेटी की ओर से पुरस्कृत किया गया. राजाबासा की टुसू को प्रथम पुरस्कर 15 हजार, द्वितीय काड़ाडूबा को 12 हजार और तृतीय पुरस्कार बासुड़दा की टुसू को 8 हजार रुपये दिया गया. बाकी सभी टुसू को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. मेले में लोग मांदर और धमकी की थाप पर खूब थिरके. मौके पर जिला परिषद सुभाष सिंह, मुखिया नेहा सिंह व समिति के सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola