East Singhbhum News : हेमंत राज में आदिवासी लूटे और पीटे जा रहे : बाबूलाल सोरेन

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : हेमंत राज में आदिवासी लूटे और पीटे जा रहे : बाबूलाल सोरेन

गुड़ाबांदा : हातियापाटा गांव में भाजपा ने उपचुनाव की तैयारी बैठक की

विज्ञापन

गुड़ाबांदा. घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर मंगलवार को गुड़ाबांदा प्रखंड के हातियापाटा गांव में भाजपा ने तैयारी बैठक की. संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया. बैठक में भाजपा के पूर्व प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन शामिल हुए. इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रवींद्र नाथ गंतात ने की. बैठक में रूपरेखा तैयार की गयी. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर 11 सितंबर को झारखंड के सभी प्रखंड मुख्यालय पर महाप्रदर्शन होना है. बैठक में बाबूलाल सोरेन ने कहा कि अबुआ राज की डुगडुगी पीटने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार में आदिवासी लूटे और पीटे जा रहे हैं. रोज हत्या हो रही है. बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं. आदिवासी समाज के उत्पीड़न के विरुद्ध एक सामाजिक राजनीतिक आदिवासी नेता सूर्या हांसदा को अपराधी घोषित कर बदले की भावना से हत्या कर दी गयी. इसकी सीबीआइ जांच हो. नगड़ी में आदिवासियों की जमीन में रिम्स 2 बनाने के विरोध में आक्रोश महाप्रदर्शन होगा. बैठक में प्रमुख शुभजीत मुंडा, गौर चंद्र पात्र समेत मंडल के पदाधिकारी, बूथ के पदाधिकारी आदि भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे.

सूर्या हांसदा व रिम्स-2 प्रकरण पर भाजपा का आंदोलन कल

भाजपा की पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी 11 सितंबर (गुरुवार) को सभी प्रखंड कार्यालयों पर प्रदर्शन करेगी. उक्त निर्णय सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता सूर्या हांसदा की हत्या की सीबीआइ जांच कराने और नगड़ी के रैयतों से रिम्स-2 के नाम पर छीनी जा रही जमीन वापस दिलाने की मांग पर लिया गया है. घाटशिला प्रखंड कार्यालय में मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा व सांसद विद्युत वरण महतो उपस्थित रहेंगे. धालभूमगढ़ प्रखंड कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, गुड़ाबांदा प्रखंड कार्यालय में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी और जिला प्रभारी बड़कुंवर गागराई, मुसाबनी प्रखंड कार्यालय में पूर्व सांसद गीता कोड़ा व अभय सिंह मौजूद रहेंगे. वहीं, पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी, बाबूलाल सोरेन, डॉ सुनीता देवदूत सोरेन, सभी जिप सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि, जिला और मंडल पदाधिकारी तथा बूथ स्तर के कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में शामिल होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola