East Singhbhum News : यूसिल में वर्षों से जमे अधिकारियों का तबादला हो

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : यूसिल में वर्षों से जमे अधिकारियों का तबादला हो

जादूगोड़ा: भ्रष्टाचार पर रोक और ट्रांसफर नीति लागू करने की मांग पर आरटीआइ कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

विज्ञापन

जादूगोड़ा. यूसिल में भ्रष्टाचार पर रोक और नई ट्रांसफर नीति लागू करने की मांग को लेकर आरटीआई कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जादूगोड़ा यूसिल अस्पताल चौक के पास धरना दिया. सुनील मुर्मू और सीताराम हांसदा की अगुवाई में हुए इस धरने को स्थानीय लोगों का समर्थन मिला. धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि यूसिल की सात खदानों बागजाता, भाटिन, नरवा पहाड़, तुरामडीह, बांदुहुडांग, ओपन कॉस्ट माइंस और महुलडीह प्रोजेक्ट में वर्षों से अधिकारी एक ही पद पर टिके हैं. कार्यकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि यूनियन के लोग फर्जी बैठक दिखाकर ओडी बिल पास कराते हैं और कंपनी से वेतन उठा रहे हैं. वहीं तुरामडीह प्रोजेक्ट में क्वार्टर आवंटन में घूसखोरी का आरोप लगाया. आरटीआई कार्यकर्ताओं ने नये सीएमडी डॉ कंचन आनंद राव से मांग की है कि नई प्रमोशन पॉलिसी लागू की जाये. वर्षों से जमे अधिकारियों का तबादला किया जाये. क्वार्टर आवंटन घोटाले की जांच करायी जाये. धरने में शामिल लोगों ने यूसिल प्रबंधन पर क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि खराब सड़कों की मरम्मत और सामाजिक दायित्व के तहत विकास कार्यों में तेजी लायी जाये. इस मौके पर ग्वालकाटा पंचायत के पूर्व मुखिया सीताराम हांसदा, घनीराम हांसदा, दशरथ मुर्मू, दिनेश कर्मकार और बसंत टोपनो सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola