East Singhbhum News : मुक्तेश्वरधाम में पर्यटकों को मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधा

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : मुक्तेश्वरधाम में पर्यटकों को मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधा

पोटका के हरिणा स्थित मुक्तेश्वरधाम में पर्यटन, कला, संस्कृति व खेलकूद विभाग से मंजूर 92 लाख रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण व निर्माण कार्य का शिलान्यास शनिवार को विधायक संजीव सरदार ने किया.

विज्ञापन

पोटका.

पोटका के हरिणा स्थित मुक्तेश्वरधाम में पर्यटन, कला, संस्कृति व खेलकूद विभाग से मंजूर 92 लाख रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण व निर्माण कार्य का शिलान्यास शनिवार को विधायक संजीव सरदार ने किया. विधायक ने बताया कि मुक्तेश्वरधाम पोटका का एक ऐतिहासिक और आस्था का केंद्र है. यहां हर वर्ष हजारों श्रद्धालु आते हैं. उनके प्रयास से धाम का कायाकल्प हो रहा है. यहां आने वाले भक्तों और पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी. उन्होंने कहा कि धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन स्थलों के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि पोटका की पहचान और मजबूत हो.

इसके अतिरिक्त मुक्तेश्वरधाम हरिणा परिसर में बायो डायवर्सिटी पार्क निर्माण की स्वीकृति भी मिली है. यह क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक महत्व को और बढ़ायेगा. शिव सागर तालाब के चारों ओर स्ट्रीट लाइट लगायी जायेगी. श्रद्धालुओं के लिए मीना बाजार एवं पार्किंग की व्यवस्था होगी. मुक्तेश्वरधाम में स्नान घाट और चेंजिंग रूम का निर्माण होगा. इस मौके पर यशवंत महतो, सुनील महतो, बबलू चौधरी, चंद्रावती महतो, हीरामणि मुर्मू, मुखिया सरस्वती मुर्मू, मुखिया असीत सरदार, पुजारी ब्रजांकन दंडपाट आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola