East Singhbhum News : परीक्षा केंद्र से शिकायत नहीं आनी चाहिए, सीसीटीवी व सभी सुविधाएं उपलब्ध करायें

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : परीक्षा केंद्र से शिकायत नहीं आनी चाहिए, सीसीटीवी व सभी सुविधाएं उपलब्ध करायें

मैट्रिक-इंटर परीक्षा को लेकर डीइओ ने समीक्षा बैठक की

विज्ञापन

घाटशिला.

घाटशिला के जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय में बुधवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) मनोज कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. यहां वर्ष 2026 की मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा की समीक्षा की गयी. घाटशिला अनुमंडल के प्रखंडों में बने परीक्षा केंद्रों के सुपरिटेंडेंट, घाटशिला कॉलेज, बीडीएसएल महिला कॉलेज सहित कुल 20 परीक्षा केंद्रों के प्रतिनिधि उपस्थित थे. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मैट्रिक व इंटर की परीक्षा को कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने निर्देश दिया कि जिन कमरों में परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, वहां सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य होगा. सभी परीक्षा केंद्रों में पेयजल, शौचालय, बैठने की उचित व्यवस्था सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करें.

डीइओ मनोज कुमार ने कहा कि किसी भी परीक्षा केंद्र से शिकायत नहीं आनी चाहिए. परीक्षा संचालन में अनुशासन, समयबद्धता और समन्वय बनाये रखना आवश्यक है. उन्होंने केंद्राधीक्षकों और प्रधानाध्यापकों से परीक्षा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और सभी नियमों का सख्ती से पालन कराने को कहा. बैठक में परीक्षा केंद्रों की तैयारियों की समीक्षा की गयी. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने केंद्राधीक्षकों से सहयोग की अपेक्षा जताते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से परीक्षा को सफल व निष्पक्ष बनाया जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola