East Singhbhum News : सुसनीगाड़िया में 3 माह से जलमीनार खराब

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : सुसनीगाड़िया में 3 माह से जलमीनार खराब

DCIM100MEDIADJI_0190.JPG

विभाग से गुहार लगाकर थक चुके हैं ग्रामीण, बढ़ रहा रोष

विज्ञापन

डुमरिया. डुमरिया प्रखंड की केंदुआ पंचायत स्थित बादलकोचा गांव के सुसनीगाड़िया टोला की जलमीनार बीते तीन माह से बंद है. ग्रामीणों ने बताया कि जलमीनार की मरम्मत की मांग विभाग को कई बार की गयी. आजतक दुरुस्त नहीं किया गया. मुख्यमंत्री जल नल योजना के तहत अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति बहुल क्षेत्र में सोलर आधारित पाइप लाइन जलापूर्ति योजना के तहत स्थापित की गयी थी. यह जलमीनार अब ग्रामीणों के लिए किसी काम का नहीं है. डुमरिया प्रखंड के सुदूर गांवों में जलमीनार में खराबी आने पर बनाने में कई माह लग जाते हैं. मुखिया फंड का सबसे अधिक खर्च स्वच्छ पेयजल के नाम पर होता है. ग्रामीणों ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का एक कार्यालय तक नहीं हैं, जबकि 90 गांवों में स्वच्छ पानी घर-घर तक पहुंचाने में बीड़ा इन्हीं के कंधों पर है. सुसनीगाड़िया में जलमीनार को लेकर विरोध जताने वालों में कुनी पूर्ति, सोमवारी पूर्ति, मेचो पूर्ति, जानो पूर्ति, मनी पूर्ति, बहामाई पूर्ति, बिरांग पूर्ति, मदिया पूर्ति, मनिका पूर्ति आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola