East Singhbhum News : ग्रामीणों ने पावर प्लांट के निर्माण का जताया विरोध
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 14 Sep 2025 11:40 PM
धालभूमगढ़. मानिकबेड़ा में सात मौजा के ग्रामीणों की बैठक हुई
धालभूमगढ़. धालभूमगढ़ के मानिकाबेड़ा फुटबॉल मैदान में रविवार को सात मौजा के ग्रामीणों की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता दासो राम हांसदा ने की. ग्रामीणों ने कहा कि मानिकबेड़ा में बन रहे पावर प्लांट से प्रदूषण फैलेगा व पर्यावरण नुकसान होगा. प्लांट का निर्माण फर्जी ग्राम सभा के माध्यम से पोषक क्षेत्र से बाहर किया जा रहा है. इससे स्वास्थ्य व खेती पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा. अखिल भारतीय ब्रेकथ्रू साइंस सोसायटी के स्वदेश प्रिय महतो, पतित पावन कुइला, सीमांत बारिक, प्रताप तिवारी, अखिल भारतीय जन अधिकार मंच की पानमणि सिंह, जोसेफ मुर्मू सहित अन्य ने बताया कि कंपनी से निकलने वाला पानी सैकड़ों एकड़ में खेती को नुकसान पहुंचाएगा. पिछली बार विरोध के बावजूद अधिकारियों की मिलीभगत से निर्माण जारी है. मनिकाबेड़ा, आमदा, घोषदा, कंदरापाड़ा, गोगलो, बड़कोला व जोड़सोल मौजा के ग्रामीणों ने तीव्र आंदोलन की चेतावनी दी. सभा का संचालन बाबूराम मार्डी ने किया. मौके पर जतिन मुर्मू, दाशमात हांसदा, मंगल, सांखो टुडू, अमल पानी, अमल नायक समेत बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष मौजूद थे.
दिगड़ी में वोटिंग से ग्राम प्रधान बने उपेन सिंह माझी परगना के बहादुर सोरेन ने किया विरोध
घाटशिला की उलदा पंचायत अंतर्गत दिगड़ी गांव में रविवार को वार्ड सदस्य दसमत हेंब्रम की अध्यक्षता में ग्राम प्रधान चुनाव को लेकर ग्राम सभा हुई. इसमें दो प्रत्याशी उपेन सिंह उर्फ पांडेय और सूरज सोरेन खड़े हुए. मतदान में उपेन सिंह को 60 वोट और सूरज सोरेन को 19 वोट मिले. उपेन सिंह को ग्राम प्रधान चुन लिया गया. इसके साथ ग्राम समिति के 15 सदस्यों का चुनाव हुआ. हालांकि, घाटशिला माझी परगना महाल के देश विचारक सचिव बहादुर सोरेन ने मतदान प्रणाली का विरोध किया. उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान का चयन परंपरा के आधार पर होना चाहिए, जहां यह पद वंशानुगत है. वोटिंग पारंपरिक व्यवस्था में मान्य नहीं है. बताया कि 14 फरवरी 2024 को ग्राम प्रधान रायसन सोरेन के निधन के बाद दो वर्षों से गांव प्रधान विहीन था. इससे सामाजिक, सांस्कृतिक और विकासात्मक गतिविधियां बाधित थीं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










