East Singhbhum News : जादूगोड़ा में लहराया तिरंगा, गूंजे देशभक्ति के नारे
Author Akash
Updated:
विज्ञापन

जादूगोड़ा के ग्रुप केंद्र राखा की ओर से सोमवार को तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
जादूगोड़ा.
जादूगोड़ा के ग्रुप केंद्र राखा की ओर से सोमवार को तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया. मौके पर देशभक्ति के जोश और उत्साह से सराबोर 145 जवान ने बाइकों पर तिरंगा लगाकर रैली में शामिल हुए. रैली ग्रुप केंद्र कैंप से शुरू होकर श्वासपुर व राखा गांव पहुंची. तिरंगा बाइक रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों में राष्ट्र के प्रति सम्मान और गर्व की भावना जागृत करना तथा उन्हें अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना था. रैली के दौरान जवानों के जोशीले नारों और लहराते तिरंगों ने माहौल को देशभक्ति से भर दिया. मौके पर पुलिस उप महानिरीक्षक रमेश कुमार, कमांडेंट पंकज सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसजी) मीना नवीन कुमार, उप कमांडेंट नीरज कुमार, सहायक कमांडेंट जफर आलम और तरुण बेरा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने बताया कि ‘हर घर तिरंगा’ सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि यह हर भारतीय के दिल में देश के प्रति प्रेम और एकता का प्रतीक है. ग्रामीणों ने रैली का जोरदार स्वागत किया और तिरंगे के साथ इस पहल में अपना सहयोग दिया. आयोजन को सफल बनाने में ग्रुप केंद्र जमशेदपुर के सभी अधिकारियों और जवानों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. देशभक्ति और एकता का यह संदेश लिए तिरंगा बाइक रैली ने स्वतंत्रता दिवस से पहले पूरे क्षेत्र में उत्साह और गर्व का वातावरण बना दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










