East Singhbhum News : आजादी के लिए बलिदान देने वालों को भुलाया नहीं जा सकता : सोमेश

Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार विकास की दिशा में लगातार कार्य कर रही है

विज्ञापन

घाटशिला.

घाटशिला के फूलडुंगरी स्थित झामुमो कार्यालय में विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने झंडोत्तोलन किया. उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए अनगिनत लोगों ने बलिदान दिया, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है. झारखंड आंदोलन में गुरुजी शिबू सोरेन और पूर्व मंत्री रामदास सोरेन की भूमिका ऐतिहासिक रही. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार विकास की दिशा में लगातार कार्य कर रही है. घाटशिला अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ सुनील चंद्र, एसडीपीओ कार्यालय में अजीत कुमार कुजूर, व्यवहार न्यायालय, बार एसोसिएशन, अंचल व प्रखंड कार्यालय, बाल विकास परियोजना कार्यालय, रेंज कार्यालय, भूमि संरक्षण कार्यालय, सहकारिता कार्यालय, संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर, घाटशिला, घाटशिला कॉलेज में प्राचार्य डॉ आरके चौधरी, अनुमंडल अस्पताल, घाटशिला थाना में वंश नारायण सिंह, मऊभंडार ओपी में ओपी प्रभारी नीरज कुमार गुप्ता ने झंडा फहराया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola