East Singhbhum News : बिजली विभाग व रेलवे के बीच पेच में फंसी सड़क

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : बिजली विभाग व रेलवे के बीच पेच में फंसी सड़क

चाकुलिया में 500 मीटर पीसीसी सड़क नहीं बनने से दिक्कत, बिजली विभाग का ट्रांसफॉर्मर और खंभों को हटाने का इंतजार

विज्ञापन

चाकुलिया. बिजली विभाग और रेलवे के बीच पेच का खामियाजा चाकुलिया के लोगों को भुगतना पड़ रहा है. रेल प्रशासन ने चाकुलिया नया बाजार स्थित सुभाष चौक से जीआरपी कार्यालय तक सड़क व नाली निर्माण कार्य शुरू किया. नाली निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है. छह माह से अधिक समय बीत गये, लेकिन महज 500 मीटर पीसीसी सड़क का निर्माण नहीं कराया जा सका है. इसका कारण है बिजली विभाग का ट्रांसफॉर्मर और खंभों को नहीं हटाना. जहां सड़क का निर्माण किया जाना है, वहां दर्जनों बिजली के खंभे हैं. इन बिजली खंभों को हटाने के लिए रेल प्रशासन ने बिजली विभाग के साथ पत्राचार किया है. अब तक बिजली विभाग ने इन खंभों को हटाने का काम शुरू नहीं किया गया है. इस बीच खबर है कि बिजली विभाग ने बिजली के खंभों को हटाने के एवज में प्राक्कलन तैयार कर रेल प्रशासन को भेज दिया है. बिजली विभाग के सहायक अभियंता ने कहा कि रेल प्रशासन की ओर से राशि का भुगतान करने के बाद बिजली के खंभों और ट्रांसफॉर्मर को हटाने के काम शुरू किया जायेगा. दूसरी ओर एक रेल अधिकारी का कहना है कि यह भूमि रेलवे की है. बिजली विभाग ने अनधिकृत तरीके से खंभा लगाया है. इसके एवज में भुगतान करने का कोई प्रावधान रेल प्रबंधन के पास नहीं है. इस परिस्थिति में सड़क निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो पा रहा है. दूसरी ओर सुभाष चौक से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क बदहाल है. अब सड़क पर गड्ढे नहीं हैं, बल्कि लोग गड्ढे में सड़क तलाशने का प्रयास करते नजर आते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola