East Singhbhum News :काशीडीह में आंदोलन समाप्त की बात कह गालूडीह में रेल ट्रैक किया जाम
Author Akash
Updated:
विज्ञापन

आंदोलनकारियों ने सुबह आठ से 10 बजे तक काशीडीह में आंदोलन किया. इसके बाद पुलिस को आंदोलन समाप्त करने की बात कहकर गालूडीह में रेलवे ट्रैक जाम कर दिया.
विज्ञापन
गालूडीह.
आंदोलनकारियों ने सुबह आठ से 10 बजे तक काशीडीह में आंदोलन किया. इसके बाद पुलिस को आंदोलन समाप्त करने की बात कहकर गालूडीह में रेलवे ट्रैक जाम कर दिया. सुबह आठ बजे आंदोलनकारी चंद्ररेखा गांव के पास जमा हुए. चंद्ररेखा और काशीडीह गांव के बीच रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रैक जाम कर दिया. पुलिस के पहुंचने पर दो घंटे बाद उठ जाने की बात कही. 10 बजे आंदोलनकारियों ने पैदल रेलवे ट्रैक से होकर तीन किमी दूर गालूडीह स्टेशन जाने की बात कही. इसपर रेल एसपी प्रकाश पंडा ने इजाजत दे दी. इसके बाद आंदोलनकारी गालूडीह स्टेशन के पास ट्रैक पर बैठ गये. दूसरी जगह भोजन बनाकर पैकेट लाया गया: आंदोलकारियों ने दूसरी जगह भोजन की व्यवस्था की थी. भोजन का पैकेट लाकर गालूडीह में आंदोलनकारियों के बीच बांटे गये.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










