East Singhbhum : घाटशिला में आवास योजना से वंचित हैं ऊपरडांगा के गरीब , ठिठुरते हुए कट रहीं सर्द रातें

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum : घाटशिला में आवास योजना से वंचित हैं ऊपरडांगा के गरीब , ठिठुरते हुए कट रहीं सर्द रातें

घाटशिला प्रखंड कार्यालय का कई बार चक्कर लगाया, पर कोई पहल नहीं हुई

विज्ञापन

गालूडीह. गालूडीह की महुलिया पंचायत से बिल्कुल सटा गांव उपरडांगा के अनेकों गरीब अबुआ और पीएम आवास योजना से वंचित हैं. इनकी सर्द रातें ठिठुरते हुए कट रही है. इस बस्ती में सैंकड़ो परिवार वर्षों से रह रहे हैं, पर किसी के पास जमीन का कागज नहीं है. यहीं कारण है कि इन्हें सरकारी आवास से गरीब होते हुए वंचित रखा गया है. घाटशिला के पूर्व बीडीओ ने इसी बस्ती के सात लाभुकों के नाम पीएम आवास की स्वीकृति दी थी, जो आवास बना भी. इसी बस्ती में बसे गरीबों के घरों में सरकारी शौचालय भी दिया गया. पर आवास नहीं. ग्रामीण सवाल करते हैं जब सात लाभुकों को आवास दिया गया तो अन्य को क्यों नहीं. यहां रह रहे अधिकांश लोग रिक्शा और ठेला चलाते हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार प्रखंड कार्यालय जाकर गुहार लगायी गयी. पर किसी ने सार्थक पहल नहीं की. जबकि इसी बस्ती से सटा महुलिया पंचायत कार्यालय है. हालांकि पंचायत प्रतिनिधि इन गरीबों को आवास सुविधा देने के पक्षधर रहे हैं. पर पेंच जमीन का कागज नहीं होना बताया जाता है. पर सात लोगों को जब यहां पीएम आवास दिया गया तो बाकी को क्यों नहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola