East Singhbhum News : चाकुलिया में गूंज महोत्सव का शानदार आगाज

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : चाकुलिया में गूंज महोत्सव का शानदार आगाज

कला, खेल और संस्कृति का दिखा उत्सव विधायक समीर के नेतृत्व में शोभायात्रा निकली

विज्ञापन

चाकुलिया.

चाकुलिया डाकबंगला में शुक्रवार को गूंज महोत्सव का शानदार आगाज हुआ. बंगाली अभिनेत्री नूसरत जहां ने महोत्सव का उद्घाटन किया. स्टेज पर उनके आगमन पर दर्शकों ने जोरदार तालियों से स्वागत किया. नुसरत के बंगला-हिंदी गीतों पर नृत्य ने सबको मंत्रमुग्ध किया. ‘मिले हो तुम हमको बड़े नसीबों से’ और ‘धीरे धीरे से मेरे जिंदगी में आना’ पर दर्शक झूम उठे. आयोजन समिति ने जमकर आतिशबाजी भी की.

विधायक समीर मोहंती के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गयी. स्थानीय लोग व संथाली नर्तकों के साथ यह यात्रा डाक बंगला से थाना, पुराना बाजार, बिरसा चौक, नया बाजार व गौशाला होते हुए लौटी. गाजे-बाजे के बीच हजारों लोगों ने भाग लिया. पहले दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कृषि प्रदर्शनी भी लगी. विधायक समीर मोहंती ने कहा कि 20 वर्ष पूर्व चाकुलिया-बहरागोड़ा की प्रतिभाओं को मंच देने का सपना देखा था. आज यह युवाओं के हुनर व आत्मविश्वास का उत्सव बन चुका है. मौके पर संजय पलसानिया, सरोज महापात्र, महावीर मुर्मू, प्रमुख धनंजय करुणामय, बीस सूत्री अध्यक्ष साहेब राम मांडी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, राजेंद्र सिंह, प्रणव बेरा, गौतम दास, गौतम शर्मा, बाप्पा दास, मिथुन कर आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola