East Singhbhum News : गुड़ाबांदा : हाथियों ने कई घरों को तोड़कर पांच क्विंटल धान खाया

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 14 Sep 2025 11:50 PM

विज्ञापन

गुड़ाबांदा में जंगली हाथियों के उत्पात से दहशत में लोग

विज्ञापन

गुड़ाबांदा. गुड़ाबांदा में जंगली हाथियों का उत्पात बढ़ता जा रहा है. हाथियों ने शनिवार की देर रात सिंहपुरा पंचायत के कई गांवों में जमकर तांडव मचाया. ज्वालकांटा गांव में कई घरों के गेट तोड़कर करीब पांच क्विंटल धान व चावल खा गये. गौरतलब हो कि शनिवार की शाम छह हाथियों का झुंड अर्जुनबेड़ा वन क्षेत्र से ज्वालकाटा की ओर बढ़ा. वन विभाग की टीम ने उन्हें घने जंगल की ओर खदेड़ दिया. हालांकि, देर रात हाथी सिंहपुरा पहुंच गये. धान की खुशबू पाकर घरों में तोड़फोड़ की. प्रखंड में पिछले दो महीनों में जंगली हाथियों के हमले से पांच लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें बालिजुड़ी के सरोज पाल और स्वर्गछिड़ा के अतुल बेरा शामिल हैं. इसके बावजूद वन विभाग संवेदनशीलता नहीं दिखा रही है. हाथियों के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं. ग्रामीण भयभीत हैं. शाम के बाद घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola