East Singhbhum News : उमवि सुंदरपुर में शिक्षकों की कमी जल्द दूर करे विभाग

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : उमवि सुंदरपुर में शिक्षकों की कमी जल्द दूर करे विभाग

शिक्षकों की पदस्थापना को ग्रामीणों का डीइओ कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन

विज्ञापन

पटमदा.

पटमदा की सुंदरपुर गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने सोमवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुंदरपुर में पदस्थापित शिक्षक रंजना पांडेय व शैलेंद्र कुमार की पदस्थापना रद्द करते हुए मूल विद्यालय में पदस्थापित करने की मांग करने को लेकर विमल बैठा के नेतृत्व में जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा. ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षकों की कमी से बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है. सुंदरपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में कक्षा एक से लेकर आठवीं तक 126 बच्चों की पढ़ाई होती है. विद्यालय में पांच शिक्षक पदस्थापित हैं. इनमें से दो शिक्षक शैलेंद्र कुमार व रंजना पांडेय को दूसरे विद्यालय में पदस्थापित कर देने से अब तीन शिक्षकों के भरोसे में ही बच्चों का पठन पाठन चल रहा है. साइंस शिक्षिका रंजना पांडेय विद्यालय से चले जाने के बाद से साइंस की पढ़ाई पूरी तरह बंद है. इसका असर बच्चों की पढ़ाई में पड़ रहा है. नियमित रूप से क्लास नहीं होने के कारण बच्चे स्कूल जाना भी नहीं चाह रहे हैं. इससे अभिभावक चिंतित हैं. शिक्षकों को पुनः पदस्थापित नही करने पर अभिभावकों ने उग्र आंदोलन करने की घोषणा की है.

बिमल बैठक ने कहा कि दो शिक्षकों से एक से आठवीं तक के 126 बच्चों को पढ़ा पाना काफ़ी मुश्किल है. ऐसे में बच्चों को बुरा असर पड़ रहा है. विमल बैठा ने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा है कि बहुत जल्द दोनों शिक्षकों मूल विद्यालय में पुनः पदस्थापित कर देंगे. ज्ञापन सौपने वालों में मुख्य रूप से कृष्णा महतो, रेवती महतो, आशुतोष महतो, जगबंधु महतो, नंदलाल महतो, मालती कर्मकार शामिल थे.

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola