East Singhbhum News : ‘मुसाबनी में जगन्नाथ मंदिर का निर्माण गौरव का पल, पूरा करने में सहयोग करेंगे’

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : ‘मुसाबनी में जगन्नाथ मंदिर का निर्माण गौरव का पल, पूरा करने में सहयोग करेंगे’

श्रीश्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट की ओर से क्लब भवन में मिलन समारोह का आयोजन

विज्ञापन

मुसाबनी. श्रीश्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट की ओर से क्लब भवन में मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन शामिल हुए. ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ जीसी सतपति एवं महासचिव दिनेश साहू ने सोमेश सोरेन को अंग वस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया. सोमेश सोरेन ने पुरी से आये कथाकार रत्न पंडित ज्ञान महाराज का आशीर्वाद लिया. उन्होंने ओड़िया तथा हिंदी में बोलते हुए कहा कि उन्होंने जगन्नाथ भूमि से ज्ञान की प्राप्ति की है. भगवान जगन्नाथ कल्याण करते हैं. मुसाबनी में भगवान जगन्नाथ का भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है. यह इस क्षेत्र के लिए गौरव की बात है. जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट से शुरू से हमारे बाबा रामदास सोरेन जुड़े थे. उन्होंने भव्य मंदिर निर्माण में सहयोग भी किया था. उनके कार्यों को वे प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ायेंगे. मंदिर निर्माण कार्य को पूरा करने में सहयोग करेंगे. पिता के जुड़ाव को कम होने नहीं देंगे.

रथ यात्रा के सफल आयोजन करने वालों को किया सम्मानित:

समारोह में सेवा ट्रस्ट की ओर से रथ यात्रा के सफल आयोजन में सहयोग करने के लिए प्रशासन, पुलिस, सामाजिक कार्यकर्ता तथा मीडिया से जुड़े लोगों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. डीएसपी संदीप कुमार भगत, पूर्व सीओ ऋषिकेश मरांडी, एसआई अजीत कुमार के अलावा कई लोगों को सम्मानित किया गया. मौके पर जगदीश भकत, प्रधान सोरेन, हरीश भकत, केबी फरीद, कानू टुडू, काजल डॉन, कालीपद गोराई, भगत हांसदा, दारा पातर के अलावा जगरनाथ सेवा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, सुशांत मान्ना, बीएन सिंहदेव, शंभूनाथ सतपति, वन बिहारी पटनायक, अक्षय ब्रह्मा, तपन पांडा, चंद्रमोहन प्रजापति, अजय शर्मा, अरविंद यादव, ममता पटनायक, कल्पना ब्रह्मा, गायत्री दास, ए लामा, हिमांशु मिश्रा, रीना मिश्रा, हिमांशु पात्र, गणेश कर, विनती सतपति, पार्थो सतपति आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola