East Singhbhum News : मंच मिलने से निखरती है प्रतिभा : सांसद
Author Akash
Updated:
विज्ञापन

बहरागोड़ा में नौ दिवसीय सुभाष जयंती सह मेला का सांसद ने किया शुभारंभ
विज्ञापन
बहरागोड़ा.
बहरागोड़ा के काली संघ मैदान में शुक्रवार को जन संघर्ष मोर्चा का नौ दिवसीय सुभाष जयंती समारोह का शुभारंभ हुआ. मुख्य अतिथि सांसद विद्युत वरण महतो ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उद्घाटन किया. सांसद ने कहा कि आजादी की लड़ाई में नेताजी के संघर्षों को भुलाया नहीं जा सकता हैं. युवा पीढ़ी को उनकी उनकी जीवनी से प्रेरणा लेने की जरूरत है. तभी बेहतर समाज का निर्माण होगा. संघर्ष समिति की ओर से ऐसा आयोजन करना सराहनीय है. इससे ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारने का मौका मिलता है. विशिष्ट अतिथि बीडीओ केशव भारती कहा कि वर्तमान में हर क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं. उसमें पंख लगाने का काम संघर्ष समिति कर रही है. उन्होंने युवाओं से कहा कि नशे से दूर रहें. बेहतर समाज निर्माण में आप लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका है. उन्होंने कहा कि नेताजी के संघर्ष की जीवनी से युवा संकल्प लें. मौके पर थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा, सपन महतो, आदित्य प्रधान, चंडी चरण साहू आदि ने भी विचार रखें. इस मौके पर मॉडल इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थियों ने नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया. मौके पर बाप्तु साव, विमल बारिक, सुमित माइती, कुमार गौरव पुष्टि, मनोज गिरि, भवशंकर बासुरी, देवाशीष दास, संजय प्रहराज, कमल आचार्य, चंदन सीट, तपन पैड़ा, मदन मन्ना, पिकलू घोष, श्याम दे, बबलू मंडल आदि उपस्थित थे.आज के कार्यक्रम
24 जनवरी को शाम 4:00 बजे सरस्वती शिशु मंदिर खंडामौदा, शाम 5:30 गौरीकुंड उन्नयन समिति घाटशिला, शाम 7:30 नॉलेज होम एकाडेमी बहरागोड़ा द्वारा संस्कृति कार्यक्रम.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










