East Singhbhum News : अपनी संस्कृति व सभ्यता को मजबूत करें : संजीव सरदार

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : अपनी संस्कृति व सभ्यता को मजबूत करें : संजीव सरदार

डुमरिया में लाको बोदरा की जयंती मनी

विज्ञापन

डुमरिया. डुमरिया के लाको बोदरा चौक स्वर्गछिड़ा में आदिवासी हो समाज ने ओत गुरु कोल लाको बोदरा का जन्मोत्सव मनाया. मौके पर पोटका विधायक संजीव सरदार ने कहा कि हर समाज के लिए अपनी संस्कृति और सभ्यता को मजबूत करना जरूरी है. नयी पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुड़े रहने और अपनी संस्कृति की रक्षा करने का आह्वान किया गया. जन्मोत्सव पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. इस अवसर पर हो समाज के बुद्धिजीवियों ने समाज के उत्थान और विकास पर अपने विचार साझा किए.

खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित:

मौके पर हो समाज से जुड़े पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिता और संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए. शाम को कलाकारों ने मिलकर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया. मौके पर अनिल विकास बोदरा, रोबिन होनहागा,डॉ बबलू सुंडी, सागेन तियु, सालकु बान्डरा, हरीश देवगम, विमल तियु, कविराज सुन्डी,भगत बास्के ,उदय मुमू॔, अर्जुन बारी, मोनिका बारदा आदि मौजूद थे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola